एक्सप्लोरर

मुंबई की मेयर ने कहा- कुंभ मेले से लौटने वाले यात्रियों को किया जाना चाहिए क्वॉरंटीन

मुंबई में संक्रमण के 8803 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 62 हजार 207 तक पहुंच गई है. कल 53 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 12,250 हो गई है.

मुंबई: उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है. मुंबई की मेयर ने कुंभ मेले से लौटने वाले सभी यात्रियों को क्वॉरंटीन किए जाने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की भी बात कही है.

बीएमसी मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा, "कुंभ मेले से अपने-अपने राज्यों में लौटने वाले लोग कोरोना को 'प्रसाद' के रूप में वितरित करेंगे. इन सभी लोगों को अपने खुद के खर्च पर अपने-अपने राज्यों में क्वॉरंटीन होना चाहिए. मुंबई में भी हम वापसी पर उन्हें क्वॉरंटीन करने की सोच रहे हैं. 95 फीसदी मुंबईवासी प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं. बाकी 5 फीसदी लोग जो प्रतिबंधों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे दूसरों को परेशान कर रहे हैं. मुझे लगता है कि फिलहाल कोरोना की स्थिति को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगा देना चाहिए."

कुंभ मेले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. 1 से 15 अप्रैल के बीच अब तक 1700 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले में 200 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी नहीं लगाई है. जबकि धार्मिक, सामाजिक या फिर किसी राजनीतिक कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है.

मुंबई में संक्रमण की स्थिति

मुंबई में संक्रमण के 8803 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 62 हजार 207 तक पहुंच गई है. कल 53 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 12,250 हो गई है. पूरे महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई.

पीएम मोदी ने कुंभ को कोरोना संकट के चलते 'प्रतीकात्मक' रखने की अपील की
उधर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज संत समाज से उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ को 'प्रतीकात्मक' रखने की अपील की है. ताकि इस महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से इस सिलसिले में फोन पर बात की और साथ ही संतों का कुशल-क्षेम भी पूछा.

ये भी पढ़ें-
बेकाबू कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.34 लाख नए केस आए, पहली बार एक दिन में 1341 संक्रमितों की मौत

कोरोना की सबसे बड़ी मार का 9 राज्य में नहीं है असर, संक्रमण से नहीं हुई कल एक भी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget