एक्सप्लोरर

दिल्ली: एक DCP और ACP कोरोना पॉजिटिव, अब तक 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

नई दिल्ली जिले के डीसीपी और एसीपी से पहले नॉर्थ जिले की डीसीपी मोनिका भारद्वाज और शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपी रोहित राजबीर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन दोनों कोरोना को मात देकर वापस ड्यूटी पर आ गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस लगातार कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही है. संकट की इस घड़ी में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है. जिसमें पुलिस की सराहना भी की जा रही है, लेकिन इस मुश्किल समय में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. नई दिल्ली जिले के डीसीपी ईश सिंगल और एसीपी ऑपरेशन को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. फिलहाल डीसीपी ईश सिंगल घर में ही क्वारंटीन है और उनके स्टाफ को भी क्वारंटीन होने के लिए भेज दिया गया है.

इससे पहले नॉर्थ जिले की डीसीपी मोनिका भारद्वाज और शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपी रोहित राजबीर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन दोनों कोरोना को मात देकर वापस ड्यूटी पर आ गए हैं. दिल्ली पुलिस में अब तक 700 से ज्यादा जवान ड्यूटी करते हुए कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से अब कुछ ठीक भी हो गए हैं. ठीक होने के बाद पुलिसकर्मी अब अपना प्लाज़्मा डोनेट कर के दूसरे लोगों की जान बचा रहे हैं.

जो पुलिसकर्मी कोरोना से जंग जीत कर वापस आ गए हैं, वो अब अपना प्लाज़्मा डोनेट कर रहे हैं ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके.

दरसअल अमर कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर सचिन लोहिया, कॉन्स्टेबल प्रवीन, कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश और कन्स्टेबल राय सिंह इन चारों ने प्लाज़्मा डोनेट कर लोगों की जान बचाई है. बल्कि यूं कहे की मानवता का परिचय दिया है. दरअसल ये चारों साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में तैनात हैं. ड्यूटी के दौरान ये चारों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना को मात देकर वापस ड्यूटी जॉइन कर ली. जब इनको ये जानकारी मिली कि इनके प्लाज़्मा डोनेट करने से किसी की जान बचाई जा सकती है, तो इन्होंने बिना देरी किए अपना प्लाज़्मा डोनेट किया और संकट के इस काल में लोगों की जान बचाई.

सब इंस्पेक्टर सचिन लोहिया ने बताया कि प्लाज़्मा डोनेट करने में इन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई. बल्कि इन्हें इस बात की खुशी है कि इनकी वजह से एक शख्स की जान बच गई. सचिन का कहना है कि ये एक बार फिर प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए तैयार हैं.

दरअसल दिल्ली पुलिस ने अपना एक ग्रुप बनाया हुआ है. उसी ग्रुप से इन्हें जानकारी मिली कि प्लाज़्मा देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है और ग्रुप के ही माध्यम से इन्हें पता चला कि प्लाज़्मा कहां और किसे देना है. इसके बाद इन चारों ने अस्पताल में जाकर प्लाज़्मा डोनेट किया और लोगों की जान बचाई. इन सभी का कहना है कि प्लाज़्मा डोनेट करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और ना ही कोई खतरा होता है. पुलिसकर्मियों की लोगों से अपील है कि जो भी कोरोना की जंग जीत कर ठीक हो गए हैं, वो सभी अपना प्लाज़्मा डोनेट करें. इन चारों के इस काम को दिल्ली पुलिस कमिश्नर और साउथ ईस्ट के डीसीपी आर पी मीणा ने खूब सराहा है और इन सभी की पीठ भी थपथपाई.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने कहा- न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है 

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूछे कई तीखे सवाल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget