एक्सप्लोरर

Delhi Excise Case: सीबीआई ने FIR में नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया, बताए जा रहे मनीष सिसोदिया के करीबी

Delhi Liquor Policy: सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

Delhi Excise Case: दिल्ली की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर बीते दिन सीबीआई (CBI) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के आवास पर भी केंद्रीय एजेंसी ने रेड मारी थी. इस मामले को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की थी. अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सीबीआई ने एफआईआर में नामजद 15 आरोपियों में से कुछ को आज सीबीआई हेड क्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है.

सूत्रों के मुताबिक ये सभी मनीष सिसोदिया के करीबी बताए जा रहे हैं. इन सभी को सीबीआई हेड क्वार्टर में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है. सीबीआई ने प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसमें आपराधिक साजिश, खाते में हेराफेरी और अनुचित लाभ के आरोप शामिल हैं. सीबीआई की प्राथमिकी में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है. 

सीबीआई ने की थी छापेमारी

बता दें कि, सीबीआई ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और कई राज्यों में करीब 31 स्थानों पर छापेमारी के थी. सिसोदिया के आवास के अलावा सीबीआई अधिकारियों ने उनकी कार की तलाशी भी ली थी. सीबीआई की छापेमारी करीब 15 घंटों तक चली थी. इसके बाद सीबीआई मनीष सिसोदिया का कंप्यूटर व फोन जब्त कर लिया था. 

आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सीबीआई की छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा था कि, "सीबीआई (CBI) ने मेरे घर की तलाशी ली है. अधिकारी मेरा कंप्यूटर व फोन जब्त कर ले गए हैं. मैंने जांच एजेंसी का पूरा सहयोग किया और आगे भी करता रहूंगा. मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है इसलिए मैं चिंतित नहीं है. हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है." इस छापेमारी के बाद आप (AAP) ने केंद्र सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग कर राजनीतिक साजिश के तहत छापेमारी करवाने का आरोप लगाया था. 

ये भी पढ़ें- 

Explained: मनीष सिसोदिया का लैपटॉप और मोबाइल जब्त, जानें जांच एजेंसियां कैसे जुटाती हैं सबूत, पर्सनल डेटा को लेकर क्या हैं नियम

Manish Sisodia-CBI Raids: CBI रेड के बाद बोले मनीष सिसोदिया- दो-चार दिन में मुझे कर लेंगे गिरफ्तार, ये केजरीवाल को रोकने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget