एक्सप्लोरर

दिल्ली के सीएम को LG ने चिट्ठी लिखकर कहा- 'आप मर्यादा लांघ रहे हैं', केजरीवाल बोले- 'एक और लव लेटर आया'

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल की चिट्ठी का जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट कर एलजी पर एक बार फिर तंज कसा.

LG Letter To Arvind Kejriwal: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों और नेताओं के भ्रामक, अनर्गल और तथ्यहीन बयानों का संज्ञान लें.

उपराज्यपाल ने खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिल्ली की जनता से जुड़े तमाम मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अनर्गल बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी लिखा कि आप मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघने के अलावा शासन की जिम्मेदारियों से पीछे भाग रहे हैं. 

'क्या मैंने कुछ गलत किया?'

उपराज्यपाल ने बीते महीनों में दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों को याद कराते हुए कहा है कि उन्होंने अनेक बार दिल्ली के लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ. एलजी ने चिट्ठी में लिखा, आपके मंत्रिमंडल ने स्वंय अपनी बहुप्रचारित आबकारी नीति 2021 को असफल और सक्षम मानते हुए वापस ले लिया. सर्वविदित है कि इस नीति के क्रियान्वयन में घोटाले के आरोप लगे और अनेक उच्चस्थ लोगों की भूमिका कथित रूप से संदेहादस्पद रही. इस मामले में अब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. क्या इस मामले में जांच के आदेश देकर मैंने कुछ गलत किया?"

उपराज्यपाल यहीं नहीं रुके. उन्होंने पत्र में आगे लिखा, मैंने आपको पत्र लिखकर आगाह किया कि आप मुख्यमंत्री के तौर पर फाइलों पर हस्ताक्षकर नहीं करते जो कि पूर्णतया अनुचित और असंवैधानिक है. अनेक महत्वपूर्ण निर्णय आपके निजी सचिवों के हस्ताक्षर से ले लिए जाते हैं. मुझे खुशी है कि अब मेरे पास भेजी गई फाइलें आपके हस्ताक्षर के बाद ही आती हैं. क्या मेरे द्वारा इस बात के लिए प्रति आपको आगाह करना गलता था."

एलजी ने उठाया रिक्त पदों को मुद्दा

पत्र में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में खाली पड़े पदों का भी  मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा, "दिल्ली सरकार के स्कूलों में वर्षों से खाली पड़े 20,000 पदों को भरने की बजाय हजारों की संख्या में कॉन्ट्रेक्ट टीचर्स भर्ती किए गए. इनमें से अनेकों के फर्जी होने के मामले सामने आए. इस विषय में मैंने मुख्य सचिव से जांच करने को कहा. क्या यह अनुचित है?"

'प्रेम पत्र' वाले ट्वीट पर LG की प्रतिक्रिया

उपराज्यपाल ने चिट्ठी में आगे लिखा, "अफसोस की बात यह है कि इन सभी मुद्दों पर संतोषजनक कार्रवाई ना करने या उचित जवाब देने की बजाय, आप और आपके सहयोगियों ने ऐसे हर हथकंडे अपनाए जिससे गलतियां और कमियां सामने लाने वाले व्यक्ति पर बेहद आपत्तिजनक, अमर्यादित और झूठे आरोप लगाकर लोगों कों मुद्दे से भटकाया जा सके." उन्होंने अंत में लिखा, मुझे आशा है कि मेरे इस संदेश को आप सही मायने में, दिल्ली के अभिभावक से प्राप्त 'कर्तव्य पत्र', जिसे आप 'प्रेम पत्र' की संज्ञा दे रहे हैं, के रूप में स्वीकार करेंगे. 

'आज एक और लव लेटर आया है'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल की चिट्ठी का जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट कर एलजी पर एक बार फिर तंज कसा. केजरीवाल ने लिखा, "आज एक और लव लेटर आया है." सीएम केजरीवाल ने एक दिन पहले भी ऐसा ही कुछ ट्वीट किया था. कहा था, "पिछले छह महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे."

ये भी पढ़ें- Punjab News: भज्जी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, मान-केजरीवाल से की शिकायत

ये भी पढ़ें- AAP नेता ने हिंदू देवताओं पर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, गुजरात में लगे पोस्टर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget