एक्सप्लोरर

दिल्ली: सात महीने बाद खुले सिनेमाघर, सुशांत की 'छिछोरे', तापसी की 'थप्पड़' समेत ये फिल्में दोबारा हुईं रिलीज़

अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है. सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण करीब सात महीने बंद रहने के बाद गुरुवार को खुले दिल्ली के ज्यादातर सिनेमाघर पहले दिन पहले शो पर अपने दर्शकों के लिए तरसते रहे. कुछ सिनेमाघरों ने अपने पहले शो में अपने कर्मचारियों, कोरोना योद्धाओं और उनके परिवारों को बुलाया था.

इस हफ्ते कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होने से सिनेमाघरों में सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’, ‘तान्हाजी’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘मलंग’, ‘वार’ और ‘थप्पड़’ जैसी पुरानी हिट फिल्में रिलीज हुईं. पीवीआर नारायणा ने अपने पहले शो में डॉक्टरों और सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों सहित 40 कोरोना योद्धाओं के लिए तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ की स्क्रीनिंग की.

सरकार ने सिनेमाघरों के लिए जारी की हैं गाइडलाइंस आपको बता दें कि अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है. सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी. कोरोना काल से पहले तक कई सिनेमाघरों में दाखिल होने के लिए कागजी टिकट दिखाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इतना ही नहीं जो लोग सिनेमाघर के काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीदेंगे उनको भी ई-टिकट ही मिलेगा. ई-टिकट लेने के बाद दर्शक सिनेमा घर में दाखिल हो सकेंगे.

इसके साथ ही सिनेमाघर के अंदर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे, जिनकी उम्र 6 साल से ऊपर और 60 साल से नीचे होगी. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग फिलहाल सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म नहीं देख सकेंगे. इसके अलावा सिनेमाघर में उसकी क्षमता के हिसाब से केवल 50 फीसदी दर्शक ही किसी फिल्म का मज़ा उठा सकेंगे. इसके लिए सिनेमा मालिकों को दर्शकों को एक सीट छोड़ कर बैठाना होगा. यानी दर्शक के बगल वाली एक सीट को खाली रखना होगा.

फिल्म देखने वाले दर्शकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का होना भी ज़रूरी कर दिया गया है. इसके अलावा सिनेमा हॉल के अंदर कुछ भी खाने पीने की मनाही है. यानी अब फिल्म के साथ दर्शक पॉपकॉर्न का मज़ा नहीं उठा पाएंगे. साथ ही सैनिटाइज़ेशन का खास खयाल भी रखना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget