एक्सप्लोरर

मंत्रियों के विभागों में बड़ी फेरबदल की तैयारी में केजरीवाल सरकार, फाइल को लेकर लगे आरोप तो LG हाउस ने भी दिया जवाब

Delhi Cabinet Reshuffle: केजरीवाल सरकार और एलजी वीके सक्सेना के बीच कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल को लेकर विवाद सामने आ रहा है.

Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच एक विवाद सामने आ रहा है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल पिछले चार दिनों से एलजी ऑफिस में पड़ी है, लेकिन इस पर वीके सक्सेना ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. हालांकि इन आरोपों को एलजी ऑफिस ने खारिज कर दिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार (29 जून) को सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व एलजी अनिल बैजल ऐसी फाइल को आधे घंटे में मंजूरी दे देते थे. इस पर उपराज्यपाल ऑफिस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि हमने कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल पर बुधवार (28 जून) को ही साइन कर दिए हैं. इसे केजरीवाल सरकार को भेज दिया गया है. इसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने कहा कि हमें एलजी दफ्तर से अब तक फाइल नहीं मिली है. 

दिल्ली सरकार में पहले हुए ये फेरबदल
दिल्ली सरकार में पिछले कुछ महीनों में मंत्री पदों पर फेरबदल हुआ है. शराब नीति मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद इस साल मार्च में ही सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली थी. 

बता दें कि केंद्र के अध्यादेश को लेकर भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. केजरीवाल कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यादेश के जरिए उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाना चाहते हैं. ये दिल्ली की चुनी हुई सरकार का अपमान है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था दिल्ली के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार केजरीवाल सरकार के पास है, लेकिन केंद्र सरकार कुछ दिन बाद अध्यादेश ले आई. 

अरविंद केजरीवाल और एलजी के बीच हुई बयानबाजी
अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मुफ्त सुविधा पर की गई टिप्पणी को लेकर भी उन पर निशाना साधा और कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के मेहनतकश लोगों का अपमान नहीं करें. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘दिल्ली 2041 - न्यू मास्टर प्लान’ नामक एक कार्यक्रम में बुधवार (28 जून) को सक्सेना ने कहा था कि दिल्ली के लोग अब मुफ्त चीजों के आदी हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Delhi: 'जिम्मेदार लोग केवल...', दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी को फिर लिखी चिट्ठी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget