एक्सप्लोरर

दिल्ली: LG हाउस में AAP विधायकों का हंगामा,  मोहल्ला क्लीनिक की फाइल मंजूर करने की मांग

मोहल्ला क्लीनिक अरविंद केजरीवाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट में हर मोहल्ले में एक क्लीनिक खोलने की योजना है, जहां पर लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी सुविधाएं मिले. कुछ मोहल्लों में क्लीनिक शुरू हो गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी अनिल बैजल के बीच एक बार फिर से तनातनी देखने को मिली. इस बार तनातनी एलजी हाउस के अंदर देखने को मिली. आरोप लगा है कि मोहल्ला क्लीनिक की फाइल मंजूर करने की मांग को लेकर आप के करीब 45 विधायकों ने एलजी हाउस में हंगामा किया है.

दरअसल आम आदमी पार्टी के 4-5 विधायकों ने मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी फाइलों को मंजूर करने के मुद्दे पर उपराज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था. कल दोपहर 3 बजे 4-5 की जगह करीब 45 विधायक राजनिवास पहुंच गए. विधायकों की मांग थी उपराज्यपाल मोहल्ला क्लीनिक की फाइल को मंजूर करें, लेकिन एलजी ने कहा कि उनके पास कोई फाइल नहीं है. फाइल की जांच विजिलेंस टीम कर रही है.

दिल्ली: LG हाउस में AAP विधायकों का हंगामा,  मोहल्ला क्लीनिक की फाइल मंजूर करने की मांग

आरोप है कि इस पर आप विधायक भड़क गए और फाइल के मंजूर न होने तक एलजी हाउस में ही बैठे रहने की धमकी दी. तीन बजे घुसे विधायक जब बाहर नहीं निकले तो शाम सात बजे एलजी सचिवालय की ओर से बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया, जिसमें आप विधायकों पर राजनिवास के कॉफ्रेंस हॉल पर कब्जा करने और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया.

दिल्ली: LG हाउस में AAP विधायकों का हंगामा,  मोहल्ला क्लीनिक की फाइल मंजूर करने की मांग

इस दौरान राजनिवास के बाहर पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गई. रात करीब 9 बजे सभी विधायक राजनिवास से बाहर निकले. आम आदमी पार्टी सफाई दे रही है कि विधायकों ने कोई हंगामा नहीं किया. आप का दावा है कि जिस विजिलेंस विभाग के पास मोहल्ला क्लीनिक की फाइल है, उस विभाग के मुखिया भी एलजी ही हैं.

मोहल्ला क्लीनिक अरविंद केजरीवाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट में हर मोहल्ले में एक क्लीनिक खोलने की योजना है, जहां पर लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी सुविधाएं मिले. कुछ मोहल्लों में क्लीनिक शुरू हो गया, जबकि कई जगहों पर काम अटका हुआ है. आरोप है कि इस योजना में कई तरह की धांधली हुई है, जिसके बाद इसकी जांच का जिम्मा विजिलेंस विभाग को सौंप दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget