एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: वैक्सीन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार की वैक्सीन नीति की आलोचना करते आ रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार की नीति में खामियों के चलते अबतक देश का एक बड़ा वर्ग वैक्सीन से वंचित है.

नई दिल्ली: अपनी वैक्सीन नीति को लेकर हो रही आलोचना पर मोदी सरकार ने विपक्ष को विश्वास में लेने के साथ साथ अब जवाब देने का भी फ़ैसला किया है. इसी सिलसिले में आज एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है. बैठक शाम 6 बजे संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में बुलाई गई है. इस बैठक की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

सरकार की नीति को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे स्वास्थ्य सचिव

बैठक में दोनों सदनों में सभी दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक़, बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में अबतक हुए कोरोना टीकाकरण और इस मुद्दे पर सरकार की नीति को लेकर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन देंगे. प्रेजेंटेशन में कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में भी विस्तार से बताए जाने की संभावना है. अभी ये नहीं पता कि बैठक में प्रधानमंत्री कोई बयान देंगे या नहीं हालांकि सूत्रों का कहना है कि उनकी ओर से अपनी बात रखे जाने की संभावना है.

हालांकि इस बैठक में अपना रूख़ तय करने के लिए आज सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक में चर्चा की जाएगी. तृणमूल कांग्रेस समेत ज़्यादातर विपक्षी दल इस मसले पर संसद में चर्चा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि इस सर्वदलीय बैठक के साथ साथ सरकार संसद में भी इस मसले पर चर्चा करवाने को तैयार है.

पीएम मोदी ने सबसे जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की

इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कल ही संसद सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि देश में अबतक 40 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग चुकी है. उन्होंने सबसे जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील भी की थी.

दूसरी तरफ़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार की वैक्सीन नीति की आलोचना करते आ रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार की नीति में खामियों के चलते अबतक देश का एक बड़ा वर्ग वैक्सीन से वंचित है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: यूपी में कांवड़ यात्रा रुकी, क्या केरल में बकरीद पर छूट खत्म होगी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Raj Kundra Arrested: शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का लगा है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget