एक्सप्लोरर

राफेल पर रार: कांग्रेस जिस ऑडियो टेप के जरिए मोदी सरकार को घेर रही है, उसमें है क्या?

लोकसभा में आज राफेल पर चर्चा होगी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बोलेंगे. सरकार की ओर से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी, इसके साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली भी दखल देंगे. इसके साथ ही खबर है कि राफेल पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुर्नविचार याचिका दायर की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज राफेल मामले में बीजेपी और प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के पास राफेल भ्रष्टाचार की सारी फाइलें मौजूद हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे का ऑडिया टेप भी सुनाया. इस टेप में राणे कथित तौर पर एक व्यक्ति से फोन पर कह रहे हैं कि गोवा के मुख्यमंत्री के पास राफेल से जुड़ी फाइलें हैं. इसी के साथ कांग्रेस ने एक बार फिर राफेल पर जेपीसी की मांग को दोहराया है. वहीं मंत्री विश्वजीत राणे ने कांग्रेस के इस दावे को 'बेतुका' बताया है.

दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है? मंत्री विश्वजीत राणे मुख्यमंत्री ने बेहद दिलचस्प बात कही…कि राफेल से जुड़ी सारी जानकारी उसके बेडरूम में है. मि. एक्स ये आप क्या कह रहे हैं ?

मंत्री विश्वजीत राणे मैं आपको कह रहा हूं मि. एक्स माई गॉड

मंत्री विश्वजीत राणे आपको इस पर एक स्टोरी करनी चाहिए और आपको इस तथ्य की जांच भी किसी ऐसे शख्स से करनी चाहिए जो कैबिनेट में करीबी हो. मि. एक्स ओके

मंत्री विश्वजीत राणे इस तरह से आप जानते हैं कि कुछ ऐसा है, जैसा की उन्होंने कहा…जिसका मतलब है कि इसी बात को लेकर दबाव में रखना चाहते हैं. मि. एक्स मैं कसम खाता हूं

मंत्री विश्वजीत राणे उन्होंने कहा कि ये मेरे फ्लैट के ही बेडरुम में है…राफेल से जुड़ा हर एक दस्तावेज मेरे पास है. अब वो क्या ये चाहते थे कि कोई दिल्ली जाए और उनको इसकी खबर दे या कुछ और…मैं समझ नहीं पाया. मि. एक्स माई गॉड

मंत्री विश्वजीत राणे मैंने आपको यही बताने के लिए फोन किया था मि. एक्स जैसा कि आप जानते हैं कि तीन घंटे की कैबिनेट मीटिंग में कुछ नहीं हुआ…या कुछ हुआ ?

मंत्री विश्वजीत राणे कुछ नहीं हुआ…ये बैठक दिशाहीन और समय की बर्बादी थी मि. एक्स सर ये बताइए..कि ये आदमी अचानक से क्यों विधानसभा का सत्र बुलाने में दिलचस्पी ले रहा है ?

मंत्री विश्वजीत राणे इसलिए क्योंकि उसे लगता है आरएसएस उसे मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन करेगा मि. एक्स अच्छा…अच्छा…वो अपने चक्कर में है.

मंत्री विश्वजीत राणे हां..वो अपने चक्कर में है. किसी ने बताया कि सुदिन ने साफ कर दिया है कि वो समर्थन नहीं देगा. उन्होंने ये भी बताया कि विजय भी समर्थन नहीं देगा. मि. एक्स माई गॉड

मंत्री विश्वजीत राणे लेकिन हमें एक मीटिंग करने की जरुरत है. क्योंकि तुम्हें दिल्ली को कुछ बातें बतानी होंगी कि आखिर इन बातों का नतीजा क्या होगा ? मि. एक्स सर, आप ही बताइए….आप जब भी बोलेंगे मैं आ जाऊंगा.

मंत्री विश्वजीत राणे मैं तुम्हें बताऊंगा…विस्तार से समझाऊंगा…क्योंकि ये मामला उसी दिशा में जाएगा…मुझे इस बात का पूरा यकीन है. मि. एक्स ओके

मंत्री विश्वजीत राणे मैं बताऊंगा मि. एक्स सर आप मुझे बता दीजिएगा. जब भी आप आना चाहते हैं मैं आपके साथ रहूंगा.

मंत्री विश्वजीत राणे ओके…ओके मि. एक्स बाय.

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''राफेल घोटाले में गोवा की बीजेपी सरकार के मंत्री ने सनसनी खेज और चौंकाने वाला खुलासा किया है. कुछ दिन पूर्व हुई इस हंगामेदार बैठक में गहमागहमी के बीच गंभीर रूप से अस्वस्थय रहने के बावजूद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें उनके बेडरूम में हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा और राफेल से जुड़े मामले में मनोहर पर्रिकर का यह कहना राफेल में भ्रष्टाचार के सारे आरोपों की पुष्टि करता है. इससे साफ है कि चौकीदार ही जिम्मेदार है.''

कांग्रेस ने राफेल पर तीन सवाल पूछे सुरजेवाला ने कहा, ''10 अप्रैल 2015 को जब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस गए थे तब मनोहर पर्रिकर गोवा में मछली खरीद रहे थे. प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल में मनोहर पर्रिकर नहीं थे. बल्कि अनिल अंबानी थे.'' इसके साथ ही कांग्रेस ने तीन सवाल भी पूछे. पहला सवाल- मनोहर पर्रिकर के फ्लैट में राफेल घोटाले के कौन से राज दफ्न हैं. दूसरा सवाल- राफेल की फाइलों में कौन सा गड़बड़झाला है जिस पर चौकीदार पर्दा डाल रहा है? तीसरा सवाल- क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार जेपीसी की जांच से बच रहे हैं? अब साफ है चौकीदार ही चोर है.

विश्वजीत राणे ने अपनी सफाई में क्या कहा? विश्वजीत ने राणे ने कांग्रेस के आरोपों को बेतुका करार दिया है. विश्वजीत राणे ने कहा, "जो भी दावा किया जा रहा है वो बेतुका है. मेरी मुख्यमंत्री से इस बारे में कभी कोई बात नहीं हुई. मैंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है, इसलिए कांग्रेस मुझे टारगेट कर रही है. वो मुझे अपने लिए खतरा मानते हैं. जब कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे तब भी उन्होंने मुझ पर आरोप लगाए थे. मैंने मुख्यमंत्री को लिखित में दिया है कि इस मामले की जांच कराई जाए. यह सब बकवास है.''

कौन हैं विश्वजीत राणे? गोवा के पपूर्व सीएम प्रताप सिंह राणे के बेटे हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए, बीजेपी को गोवा में जब बहुमत का संकट हुआ तब इन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल थाम लिया.

यहां सुनें पूरा ऑडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
Indonesia Earthquake: सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Russia crude oil: रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
Embed widget