एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से अमेठी के दो दिन के दौरे पर, करेंगे रोड शो

राहुल गांधी सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे. वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुचेंगे और मुंशीगंज अतिथि घर जायेंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार 15 जनवरी को अमेठी पहुँच रहे हैं. वे यहॉं से लोकसभा के सांसद भी हैं. राहुल के दो दिनों के दौरे को यादगार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त तैयारी की है. इस दौरान वे लोगों के साथ खिचड़ी खायेंगे और हनुमान मंदिर में भी मत्था टेकेंगे.

दिल्ली से लखनऊ पहुँचने पर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत होगा. यहीं से वे गाड़ी से रायबरेली होते हुए अमेठी के लिए रवाना होंगे. सबसे पहले सलोन में उनका अभिनंदन होगा. यहॉं उन पर फूलों की बारिश होगी. यहीं पर वे कांग्रेस समर्थकों से अपने मन की बात करेंगे. समझा जाता है कि इसी बहाने उन्होंने मोदी सरकार पर हमले की तैयारी की है.कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलते हुए राहुल मुंशीगंज गेस्ट पहुँच जायेंगे. यहाँ वे पारटी के अपने क़रीबी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. राहुल गांधी के दो दिनों के दौरे को मिशन 2019 से जोड़ कर देखा जा रहा है.

एक जगह वे रोड शो और एक जगह पद यात्रा भी करेंगे

अगले दिन यानी 16 जनवरी को राहुल गांधी का बड़ा व्यस्त कार्यक्रम है. शुरूआत मुसाफिरखाना से होगी. इस दौरान एक जगह वे रोड शो और एक जगह पद यात्रा भी करेंगे. फिर गौरीगंज, जगदीशपुर और मोहनगंज होते हुए वे लखनऊ लौट जायेंगे. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है. पिछली बार कांग्रेस सिर्फ़ अमेठी और रायबरेली ही बचा पाई थी. सोनिया गांधी रायबरेली से एमपी हैं. प्रियंका गांधी की मानें तो सोनिया ही अगला चुनाव लड़ेंगी. राहुल के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो यूपी में ही पार्टी के लिए अच्छे दिन लाने की है.

अखिलेश यादव पहले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को आगे न ले जाने का मन बना चुके हैं. बीएसपी भी अकेले ही चुनाव लड़ने के मूड में है. ऐसे में राहुल गांधी के लिए मज़बूत बीजेपी से मुक़ाबला करना बड़ा मुश्किल होगा. अभी तक तो यही लग रहा है कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर अमेठी में उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget