एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, कल कर सकते हैं बहस की शुरुआत

Monsoon Session: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. जिसपर 8 से 10 अगस्त तक चर्चा होगी.

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (8 अगस्त) को लोकसभा (Lok Sabha) में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में बोलेंगे. संभावना है कि वह मंगलवार को सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे. लोकसभा में आठ से 10 अगस्त तक अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री मोदी चर्चा के आखिरी दिन इसका जवाब दे सकते हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग के कारण 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहा है. 

राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को मोदी सरनेम वाली टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने उनकी दो साल की सजा पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई. 

कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने का स्वागत किया और कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में मुख्य वक्ता हों. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि इससे भारत के लोगों, खासकर वायनाड संसदीय क्षेत्र की जनता को राहत मिली है. 

विपक्षी नेताओं ने लगाए नारे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है. ये भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड की जनता के लिए राहत लेकर आया है. सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी सोमवार को संसद पहुंचे. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें- 

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की CBI जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व अधिकारी किया नियुक्त, 3 जजों की कमेटी भी बनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget