एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से कांग्रेस ने कहा- उन्नाव रेप पीड़िता को सौंप दीजिए सोशल मीडिया अकाउंट

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं के सौंप देने का प्रधानमंत्री का वादा 'खोखला' है.पीएम मोदी 8 मार्च को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म महिलाओं के हवाले करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यह कहने कि, वह एक दिन के लिए अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिला को देंगे जो प्रेरित करती हो, कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने उन्हें सुझाव दिया कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन्नाव रेप पीड़िता को सौंपें जो अपनी कहानी सुनाने की हकदार है.

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं के सौंप देने का प्रधानमंत्री का वादा 'खोखला' है. उन्होंने कहा कि यह महिला सुरक्षा के संबंध में अपनी खराब छवि को ठीक करने का सतही प्रयास भर है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात 8:56 पर अपने ट्वीट के जरिए सबको बताया था कि वे अगले रविवार यानी कि 8 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट को छोड़ने का मन बना रहे हैं. इस बारे में वे अगली पोस्ट में डिटेल जानकारी देंगे. इसके बाद पूरे देश दुनिया में उनके ट्वीट पर अटकलें लगनी शुरू हो गई और यह माना जाने लगा कि शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ती हुई नकारात्मकता की सफाई के लिए वे कुछ दिन या कुछ घंटों के लिए सोशल मीडिया से अपने आपको अलग कर सकते हैं. आखिर 17 घंटे बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस रहस्य से पर्दा उठा दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़ने का मन बना रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके साफ किया है कि वे 8 मार्च यानी महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को सौंप देंगे जिनके जीवन और कार्यों ने लोगों को प्रभावित किया है और लोगों के जीवन में बदलाव लाया है.

इस पर सुष्मिता देव ने कहा, ''एक सुझाव है कि आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन्नाव रेप पीड़िता को दीजिए जो ऐसे कई हमलों में बाल-बाल बची है जो ऐसे नेताओं ने कराए जो प्रत्यक्ष तौर पर आपकी पार्टी में हैं. वह बहादुर है और अपनी कहानी सुनाने की हकदार भी.

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में एमपी की राजनीति का मिडनाइट ड्रामा, कांग्रेस का दावा- बीजेपी ने जबरन कैद किए विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget