एक्सप्लोरर

'तारीफ ही तारीफ में लग गया टैरिफ...', डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद कांग्रेस का पहला रिएक्शन

Congress on Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस नेताओं ने इसे पीएम मोदी की विदेश नीति की विफलता बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत का टैरिफ लागू किया जाएगा. इसके अलावा, रूस से तेल खरीदने के चलते भारत को अतिरिक्त पेनल्टी का भी सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने भारत पर रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा, 'भारत को इसलिए 25% टैरिफ और अतिरिक्त दंड देना होगा.'  ट्रंप के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस का हमला – मोदी सरकार की विदेश नीति विफल
इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह भारत के लिए बड़ा झटका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरना नहीं चाहिए क्योंकि यह अमेरिका की ब्लैकमेलिंग है. न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में जयराम रमेश ने कहा, 'तारीफ ही तारीफ में टैरिफ लग गया. ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ से कोई फायदा नहीं हुआ. ट्रंप पहले ही 30 बार कह चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोका, तो फिर हमें इससे क्या मिला?'

अमेरिका बना तीसरी बड़ी चुनौती: जयराम रमेश
रमेश ने आगे कहा, 'अब तक हम सोचते थे कि पाकिस्तान और चीन ही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन अब अमेरिका भी तीसरी बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है. इंजीनियरिंग, फार्मा और बिजनेस इंडस्ट्री पर इसका सीधा असर पड़ेगा. प्रधानमंत्री को डरना नहीं चाहिए, ये अमेरिका की ब्लैकमेलिंग है.'

भारत को ऊर्जा कहां से खरीदनी है, यह ट्रंप तय नहीं कर सकते
जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका यह तय नहीं कर सकता कि भारत अपनी ऊर्जा कहां से खरीदे. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को आज राज्यसभा में आना चाहिए था, लेकिन वे नहीं आए. आज भारत की अर्थव्यवस्था और प्रधानमंत्री दोनों को झटका लगा है. हम सरकार से जवाब मांगते रहेंगे.'

विदेश नीति पर भी उठे सवाल: पवन खेड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने ANI से कहा, 'अब कहने को क्या बचा है? हम कल तक सोच रहे थे कि प्रधानमंत्री साहस दिखाएंगे और ट्रंप के झूठे युद्धविराम दावों का खंडन करेंगे. हमें लगा कि शायद वो व्यापार समझौते से डर रहे हैं, इसलिए चुप हैं. लेकिन अब तो व्यापार समझौता भी उजागर हो गया है. ये कैसी विदेश नीति है?'

केंद्र ने कहा – हम अपने किसानों और एमएसएमई की सुरक्षा करेंगे
इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारत सरकार की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के वक्तव्य को ध्यान में लिया गया है और उसके प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है. मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और भारत उस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है.

मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार हमारे किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के कल्याण की रक्षा और प्रोत्साहन को अत्यधिक महत्व देती है. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, जैसा कि हाल ही में यूके के साथ हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) में किया गया.

अमेरिका की मांगें – कृषि और डेयरी सेक्टर खोलने का दबाव
खबर के मुताबिक, अमेरिका की ओर से भारत पर कई मांगों को लेकर दबाव डाला जा रहा था, जिनमें पुनर्निर्मित (remanufactured) वस्तुओं को अनुमति देना, कृषि और डेयरी क्षेत्र खोलना, आनुवंशिक रूप से परिवर्तित (GM) फीड को स्वीकार करना, डिजिटल व्यापार और उत्पाद मानकों पर अमेरिकी नियमों को अपनाना शामिल हैं. भारत की कृषि और डेयरी क्षेत्र करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े हैं, इसलिए भारत ने इन मांगों पर आपत्ति जताई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget