एक्सप्लोरर

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच हो

Rajya Sabha: सभापति जगदीप धनखड़ की ओर से राज्यसभा में लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार विरोध जताया. खरगे ने कहा कि जांच से पहले किसी का नाम नहीं लेना चाहिए.

Rajya Sabha: कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने को लेकर राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया है. सभापति जगदीप धनखड़ ने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. राज्यसभा की सीट संख्या 222 के नीचे 500 के नोटों की एक गड्डी मिली, जो वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी गई है. सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में 50 हजार रुपये मिले हैं.

अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार

सदन में सभापति धनखड़ के इस दावे पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोर देकर कहा कि जांच से पहले नाम नहीं लिए जाने चाहिए. हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा, "मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूं. मैंने इस बारे में पहली बार सुना है. मैं दोपहर 12.57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा. फिर मैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ 1.30 बजे तक कैंटीन में बैठा और संसद से चला गया."

कांग्रेस नेता के सीट पर मिला नोटों का बंडल

राज्यसभा के सभापति ने कहा, "कल (5 दिसंबर 2024) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की. यह सीट वर्तमान में अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है. कानून के अनुसार जांच की जाएगी."

नड्डा ने खरगे पर निशाना साधा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा ने इसे लेकर कहा, "ये घटना बहुत गंभीर है. ये सदन की गरिमा पर चोट है. किसी मुद्दे पर गुस्सा दिखाना और किसी मुद्दे पर मिट्टी डालना ये ठीक नहीं है. मुझे भरोसा है कि इस मामले की जांच सही तरीके से होगी. पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को इसका विरोध करना चाहिए." जेपी नड्डा ने इस मामले की जांच को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाया. इस पर खरगे ने कहा कि हमने कभी भी ये नहीं कहा कि जांच नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : 'हम सब बांग्लादेशी, सबको समान राइट्स पर हम दुश्मन...', हिंदुओं पर हमलों के बीच अल्पसंख्यक धर्मगुरुओं से मिले मोहम्मद यूनुस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam BJP Candidates List: असम में बीजेपी ने की फील्डिंग सेट! प्रद्युत बोरदोलोई समेत कई चेहरों पर बड़ा दांव, क्या उलटी पड़ जाएगी बाजी?
असम में बीजेपी ने की फील्डिंग सेट! प्रद्युत बोरदोलोई समेत कई चेहरों पर बड़ा दांव, क्या उलटी पड़ जाएगी बाजी?
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
Dhurandhar 2 OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद OTT कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2', यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2', यहां है पूरी डिटेल
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
B1B Lancer Cost: कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget