एक्सप्लोरर

बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक BJP की कमान, क्यों बने पार्टी की पसंद?

BY Vijayendra: कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Karnataka BJP President BY Vijayendra: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने बीजेपी नेता नलिन कुमार कटील की जगह ली है. 2020 में विजयेंद्र को बीजेपी की कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार (10 नवंबर) को जारी एक बयान के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है. बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. 

तेजस्वी सूर्या ने दी बधाई

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है. सूर्या ने अपने X हैंडल से लिखा, ''बीवाई विजयेंद्र अन्ना को बीजेपी की कर्नाटक इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. यह निश्चित है कि उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व में, बीजेपी मजबूत होगी और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को आवाज देगी.''

कर्नाटक बीजेपी ने क्या कहा?

कर्नाटक बीजेपी ने X पर पोस्ट किया, ''शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उन्हें बधाई. उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और संगठित और मजबूत होगी.''

येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाते हैं विजयेंद्र

47 वर्षीय बीवाई विजयेंद्र अपने पिता बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाते हैं. बीजेपी में विजयेंद्र को एक कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में भी देखा जाता है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से कई महीनों की अटकलें समाप्त हो गईं क्योंकि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद से बीजेपी इस पद के लिए नए अध्यक्ष की तलाश कर रही थी.

वंशवाद के मुद्दे को नजरअंदाज कर बीजेपी ने विजयेंद्र को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

हालांकि, इस बात की प्रबल संभावना थी कि बीजेपी अपनी राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए किसी लिंगायत नेता को चुनेगी लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ने वंशवाद के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए पहली बार विधायक बने बीवाई विजयेंद्र को इस पद पर नियुक्त कर अनुभवी लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा के स्थायी प्रभाव और राजनीतिक महत्व को स्वीकार किया है. हालांकि, येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से बाहर हो चुके हैं. येदियुरप्पा के बड़े बेटे राघवेंद्र लोकसभा सांसद हैं.

लिंगायत पर क्यों है फोकस?

बता दें कि कर्नाटक में दो समुदायों लिंगायत और वोक्कालिगा का खासा दबदबा माना जाता है. राज्य में लिंगायत समुदाय की आबादी 17 फीसदी और वोक्कालिगा की 12 फीसदी है. इन समुदायों का झुकाव चुनाव में पार्टियों की किस्मत तय करता है.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: राहुल गांधी का पीएम पर न‍िशाना, 'नरेंद्र मोदी पहले कहते थे मैं OBC हूं, लेकिन अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
CJP Protest LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget