एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राहुल गांधी का पीएम पर न‍िशाना, 'नरेंद्र मोदी पहले कहते थे मैं OBC हूं, लेकिन अब...'

MP Election 2023: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस ने जाति जनगणना की बात की है, तब से उनके द‍िमाग से जाति गायब हो गई.

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जात‍ि जनगणना के मसले पर एक बार फिर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस सत्‍ता में आई तो एमपी के साथ-साथ राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी जात‍ि आधार‍ित सर्वेक्षण करवाया जाएगा. 

राहुल गांधी ने कहा, ''मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराने का है. एक एक्स-रे की तरह है जो सभी वर्गों की स्थिति सामने लाएगा, जिसके अनुसार उनके कल्याण की नीतियां बनाई जाएंगी.''

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का वार     

मध्‍य प्रदेश के सतना में शुक्रवार (10 नवंबर) को चुनावी रैली को संबोध‍ित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''नरेंद्र मोदी पहले कहते थे- भाइयों और बहनों, मैं OBC हूं, लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में सिर्फ एक जाति है- गरीब. जब से कांग्रेस ने जाति जनगणना की बात की है, तब से नरेंद्र मोदी जी के दिमाग से जाति गायब हो गई है. क्योंकि वह OBC, दलित, आदिवासी युवाओं को देश की सच्चाई नहीं बताना चाहते हैं.''

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओबीसी, दलित, आदिवासी युवाओं को देश की सच्चाई नहीं बताना चाहते हैं. अब पीएम मोदी अपने किसी भी भाषण में जाति जनगणना की बात नहीं करते हैं. 

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी न‍िशाना साधा. उन्‍होंने कहा क‍ि सूबे की सरकार चलाने वाले 53 आईएएस अधिकारियों में से स‍िर्फ एक ओबीसी अध‍िकारी है.

उन्होंने दावा किया कि इसका मतलब यह है कि यदि राज्य का कुल बजट 100 रुपये है, तो ओबीसी अधिकारी का नियंत्रण केवल 33 पैसे यानी 0.03 फीसदी पर है. उन्‍होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि कर्ज संबंधी समस्‍याओं के चलते प‍िछले 18 सालों में मध्य प्रदेश में करीब 18,000 किसानों ने सुसाइड किया है.  

'नोटबंदी-जीएसटी की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी' 

कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी के मामले पर भी केंद्र की सरकार पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, ''नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने छोटे-मध्यम व्यवसायों और व्यापारियों पर हमला किया. इस कारण देश में भारी संख्‍या में बेरोजगारी बढ़ी है.'' 

यह भी पढ़ें: MP Election: मध्‍य प्रदेश में क‍िस पार्टी की बनेगी सरकार, 4 फीसदी वोटर न‍िभाते हैं न‍िर्णायक भूम‍िका, जानें पूरा स‍ियासी दांव पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget