एक्सप्लोरर

बिहार में 1 सीट के लिए गठबंधन तार तार! NDA और महागठबंधन के साथी हुए अलग-अलग, सहनी को बड़ा झटका

बोचहां सीट वीआईपी के कोटे में थी, लेकिन उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोटहां सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. इस एक सीट के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में एक साथ लड़ने वाले सभी दल अलग-अलग हो गए हैं. इस सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारा तो एनडीए में उनकी सहयोगी पार्टी वीआईपी ने भी अपना कैंडिडेट खड़ा कर दिया. वहीं महागठबंधन में एक साथ चुनावी ताल ठोकने वाली कांग्रेस और आरजेडी भी यहां से चुनाव लड़ रही है. बुधवार को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया.

वीआईपी और बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में

बोचहां सीट वीआईपी के कोटे में थी, लेकिन उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोटहां सीट पर उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी ने इस सीट पर बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार उतारने से एनडीए में जेडीयू और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा दोनों ही भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताई जा रही हैं और दोनों ही यहां वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी के समर्थन में आ गए हैं.

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बोचहां उपचुनाव में डॉक्टर गीता को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है. गीता इसी सीट से आठ बार विधायक रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता रमई राम की बेटी हैं. मुकेश सहनी ने कहा है कि बोचहां में बीजेपी के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा, लेकिन जीत हमारी होगी.

VIP के विधायकों का BJP को समर्थन

मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के तीनों विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने का पत्र विधानसभा स्पीकर को दे दिया है. वीआईपी पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, स्वर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ दी है. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को इन्होंने अपना समर्थन का पत्र सौंप दिया है. दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल मौजूद थे.

आरजेडी और कांग्रेस भी आमने-सामने

बिहार में साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. अब बोचहां सीट पर दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान उतार दिए हैं. आरजेडी ने इस सीट से दिवंगत मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अब सीट पर कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने यहां से तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. 

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर ज़िले के बोचहां सीट पर उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इस सीट का नतीजा 16 अप्रैल को आएगा. ये सुरक्षित सीट है. सभी पार्टियों के अलग अलग उम्मीदवार उतारने से इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.

Birbhum Violence Case: ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं... जानें बीरभूम हिंसा मामले में क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी

Uttarakhand CM Oath Ceremony: धामों के राज्य में फिर धामी, इतिहास रचकर दूसरी बार संभाली उत्तराखंड की सत्ता, ये विधायक बने कैबिनेट मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget