एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई में WhatsApp Chat Bot के जरिए मिलेगी 80 सुविधाओं की जानकारी, मुंबई की मेयर ने वैक्सीनेशन को लेकर दी ये सलाह

BMC: मुंबई के लोगों को व्हाट्स एप चैट बॉट (WhatsApp Chat Bot) के जरिए 80 सुविधाओं की जानकारी मिलेगी. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने किया.

Mumbai: कोरोना महामारी के बीच बीएमसी ने मुंबई के लोगों को मकर संक्रांति का एक तोहफा दिया है. अब व्हाट्सएप (WhatsApp) के द्वारा मुंबईकरों को कई सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी मिल सकती है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के हाथो हुआ. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने बताया कि इस सुविधा का नाम व्हाट्स एप चैट बॉट (WhatsApp Chat Bot) दिया गया है. इस एक मोबाइल नंबर पर आपको 80 सुविधाओं की जानकारी मिलेगी. कौन सा प्रोजेक्ट किस स्थिति में है? इसकी जानकारी मिलेगी. बीएमसी (BMC) का व्हाट्सएप चैट नंबर है- 8999228999.

मुंबई में टीका न लगाने वाले नागरिकों को क्या कहा?

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने कहा कि कुछ लोगों को कॉम्प्लिकेशन होती है, वो डॉक्टरों से सलाह लेकर वैक्सीन (Vaccine) ले सकते हैं लेकिन कोई जानबूझकर या अंधविश्वास को लेकर वैक्सीन नहीं ले रहा है और पब्लिक प्लेस पर जाकर अपनी और दूसरों की जिंदगी धोखे में डालता है तो उसपर पैंडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है.

सेल्फ टेस्टिंग किट इस्तेमाल करने वालों का डेटा नहीं

सेल्फ टेस्टिंग किट इस्तेमाल करने वाले 2 लाख नागरिकों का डेटा नहीं होने के सवाल पर मेयर पेडनेकर ने कहा कि बीएमसी ऐसे नागरिक जिन्होंने सेल्फ टेस्ट किट इस्तेमाल कर डाटा की जानकारी नहीं दी है उन लोगों को ट्रेस कर रही है. Testing, Tracking और Tracing के माध्यम से इन लोगों का पता लगाया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कल केंद्र से को-वैक्सीन और कोविशील्ड टीके की मांग की है इस सवाल पर मेयर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में फिलहाल दोनों टीकों का स्टॉक पर्याप्त है. नागरिकों को सही समय पर टीका लग रहा है और टीके की कमी नही है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: 'जहां भी जाते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, वहां बनती है सरकार', अखिलेश यादव ने बताया BJP को कितनी मिलेंगी सीटें

बीजेपी विधायक आशीष शेलार के मुद्दे पर क्या बोलीं पेडनेकर

यह पूछे जाने पर कि हाई कोर्ट ने कल मेयर को नोटिस जारी बीजेपी विधायक आशीष शेलार के मुद्दे पर जवाब देने के लिए कहा है पेडनेकर ने कहा कि मेरे पास अबतक कोई नोटिस नहीं आया हैं. हम ज़िम्मेदार नेता हैं तो इस मुद्दे को भूल कर अब आगे बढ़ जाना चाहिए. साइन बोर्ड पर फॉन्ट साइज को लेकर व्यापारियों के विरोध के सवाल पर मेयर पेडनेकर ने कहा कि कायदा अब बन चुका है. व्यापारियों को इस नियम का समर्थन करना होगा. जो लोग नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर करवाई होगी.

ये भी पढ़ें:

Civil Body Polls: बंगाल में बढ़ते कोरोना पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से निकाय चुनाव स्थगित करने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget