एक्सप्लोरर

बंगाल में दिखा बीजेपी का 'प्रेम', कार्यकर्ताओं ने ममता को 'खिलाया' शहद, आखिर क्या है इसकी वजह? यहां जानिए

BJP Protest in Bengal: ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनते हुए नजर आ रही है. कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन किया है. बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन काफी अनूठा रहा, क्योंकि उन्हें ममता की तस्वीर को शहद खिलाते हुए देखा गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि ममता की भाषा मीठी हो जाए. पश्चिम बंगाल बीजेपी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी के यूथ विंग की तरफ से ममता के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे यहां रैली में 19वीं सदी से विद्वान और राज्य के आइकन ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जरिए लिखित एक लोकप्रिय प्राइमर 'बरनापरिचय' को लेकर भी आए हैं. उन्होंने कहा कि विद्यासागर के जरिए लिखी गई इस किताब की प्रतियां यहां इसलिए लाएं हैं, ताकि ममता को बंगाली भाषा की समृद्धि के बारे में बताया जा सके. 

टीएमसी ने कहा- बीजेपी को आत्मनिरीक्षण की जरूरत

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि बीजेपी को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य नेता ममता बनर्जी के खिलाफ आए दिन अपमानजनक तरीके से बात करते हैं. ममता पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर बंगाल के लिए मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर अपने हालिया धरने के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. 

बीजेपी ने क्या कहा? 

बीजेपी के युवा नेता इंद्रनील खान ने कहा, 'जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी जैसे सम्मानित नेता के बारे में बात की, हम उसकी निंदा करते हैं. यह बंगाल की संस्कृति और हमारी विरासत के खिलाफ है.' उन्होंने आगे कहा, 'यह विद्यासागर जैसे दिग्गजों के आदर्शों के भी खिलाफ है, जिन्होंने बंगालियों को समृद्ध भाषा से परिचित कराने के लिए 'बरनापरिचय' की शुरुआत की थी. हम प्रतीकात्मक कदम के तौर पर मुख्यमंत्री (फोटो में) के होठों पर शहद खिला रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: बंगाल का फंड रोकने पर केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget