एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता शाइना एन सी के पति को लगी आठ करोड़ रुपये की चपत, दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मुंबई: बीजेपी नेता शाइना एन सी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग आठ करोड़ रुपये की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एम आर ए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है. मुनोत द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार मेहुल पारेख नामक व्यक्ति ने उनसे 2016 में संपर्क किया था और कहा कि वह चेंबूर में 8.2 करोड़ रुपए का एक बंगला खरीदना चाहता है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पारेख ने कथित तौर पर मुनोत से कहा कि उसे 1.2 करोड़ रुपये की जरूरत है. मुनोत ने पारेख को सूद पर धन दे दिया जिसके कुछ महीने बाद कथित तौर पर पारेख ने और कर्ज मांगा और इसके एवज में बंगले के कागजात गिरवी रखने की बात कही. मुनोत ने कथित तौर पर और कर्ज दे दिया. मुनोत का आरोप है कि अगस्त 2017 तक पारेख ने न मूल धन चुकाया और न ही सूद अदा किया.

बाद में मुनोत को पता चला कि पारेख बंगले का असली मालिक नहीं है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में एमपी की राजनीति का मिडनाइट ड्रामा, कांग्रेस का दावा- बीजेपी ने जबरन कैद किए विधायक

पीएम मोदी से कांग्रेस ने कहा- उन्नाव रेप पीड़िता को सौंप दीजिए सोशल मीडिया अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget