एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव पर दर्ज हो मुकदमा, कोई दो वोटर आईडी कार्ड नहीं रख सकता', बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग

Bihar Sir: बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि दो एपिक नंबर रखने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए. बीजेपी ने पूरे लालू परिवार के वोटर आईडी कार्ड की जांच करने की मांग की.

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने ईपीआईसी विवाद पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. एनडीए नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास दो ईपीआईसी नंबर हैं, जो एक गंभीर अपराध है. उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए.

'एक व्यक्ति दो वोटर आईडी कार्ड नहीं रख सकता'

पटना में रविवार (3 अगस्त 2025) को एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें अजय आलोक और नीरज कुमार भी शामिल थे. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति दो वोटर आईडी कार्ड नहीं रख सकता है. अगर कोई दो वोटर आईडी कार्ड रखता है तो ऐसे मामलों में जेल जाने का प्रावधान है.

लालू परिवार के वोटर आईडी कार्ड की जांच हो- बीजेपी

अजय आलोक ने कहा, "तेजस्वी यादव ने शनिवार (2 अगस्त 2025) को सनसनी पैदा करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मेरा नाम वोटर्स लिस्ट में नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि उनका नाम लिस्ट में है. चुनाव आयोग ने अपना ईपीआईसी नंबर जारी किया, लेकिन तेजस्वी यादव के पास एक अलग एपिक नंबर है, जो एक गंभीर मामला है."

बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि दो एपिक नंबर रखने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए. पूरे लालू परिवार के वोटर आईडी कार्ड की भी जांच होनी चाहिए.

तेजस्वी यादव 420 के आरोपी हैं- जेडीयू

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "तेजस्वी यादव 420 के आरोपी हैं. उनके खिलाफ 7 घोटाले हैं. अब उन्होंने नया घोटाला ईपीआईसी के रूप में किया है. तेजस्वी यादव के दो ईपीआईसी नंबर हैं और दोनों का पता अलग है. यह गंभीर अपराध है."

इस दौरान नीरज कुमार ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अज्ञानी बताया. उन्होंने कहा, "वह दो ईपीआईसी नंबर रखते हैं और दो अलग-अलग पते हैं. जब वह अपनी पहचान को दोहरा रखना चाहते हैं, जो एक जघन्य अपराध है. चुनाव आयोग इस दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करे."

ये भी पढ़ें : Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 3 दिनों से एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों ने 2 दहशतगर्दों को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget