एक्सप्लोरर

NDA की बल्ले-बल्ले, 'इंडिया' गठबंधन की बढ़ी टेंशन! असदुद्दीन ओवैसी ने लिया ऐसा फैसला, हिल जाएगा बिहार

AIMIM in Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले AIMIM ने महागठबंधन से निराश होकर तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की है, जिससे सियासी खलबली मच गई है.

AIMIM in Bihar Election: बिहार की सियासत एक बार फिर करवट लेने लगी है. अक्टूबर-नवंबर 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले जहां एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता बचाने की कोशिशों में लगी है, वहीं विपक्षी महागठबंधन में भी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी ने तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उनका आरोप है कि महागठबंधन से AIMIM को अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है, और वे अब इंतजार नहीं करेंगे. यह स्थिति मुस्लिम वोटों के बिखराव की ओर इशारा करती है, जो सीधे तौर पर एनडीए के पक्ष में जा सकती है.

महागठबंधन से निराश AIMIM अब तीसरे विकल्प की तैयारी में
AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए महागठबंधन में शामिल होना चाहती थी. इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन न तो हां हुई और न ही इनकार. उन्होंने कहा कि अब हम महागठबंधन के जवाब का इंतजार नहीं करेंगे और तीसरे मोर्चे की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. AIMIM अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट चुकी है.

2020 में बना था सेक्युलर फ्रंट, AIMIM ने मारी थी सेंध
2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने मायावती की बीएसपी, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा और अन्य दलों के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाया था. AIMIM ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 सीटें जीतीं, जबकि बीएसपी को 1 सीट मिली. इन सीटों में सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटें शामिल थीं, जहां AIMIM ने राजद के वोट बैंक में सीधी सेंध लगाई थी.

4 विधायक बाद में राजद में हुए शामिल, अब सिर्फ अख्तरुल ईमान बचे
हालांकि चुनाव जीतने के बाद AIMIM के पांच में से चार विधायक तेजस्वी यादव की पार्टी राजद में शामिल हो गए. अब पार्टी के बिहार में सिर्फ एक विधायक अख्तरुल ईमान  बचे हैं, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. इसके बावजूद AIMIM ने खुद को सीमांचल क्षेत्र में एक मजबूत मुस्लिम आवाज के रूप में स्थापित कर लिया है.

मुस्लिम वोटों का बंटवारा महागठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द
बिहार की 243 विधानसभा सीटों में करीब 17 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं. इनमें से अधिकांश परंपरागत रूप से राजद को वोट देते रहे हैं. लेकिन AIMIM के सक्रिय होने से सीमांचल समेत कई क्षेत्रों में मुस्लिम वोटों का बंटवारा हो सकता है. इससे महागठबंधन को नुकसान और एनडीए को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हो सकता है.

चुनाव का समीकरण बदलने की स्थिति
AIMIM का तीसरा मोर्चा बनाना सिर्फ एक नई राजनीतिक धुरी का निर्माण नहीं, बल्कि बिहार के चुनावी समीकरण को भी पूरी तरह बदल सकता है. अगर मुस्लिम वोटों में बिखराव हुआ तो यह सीधा नुकसान राजद और कांग्रेस को होगा, जो कि महागठबंधन का आधार माने जाते हैं. ऐसे में एनडीए को कमजोर विपक्ष का फायदा मिल सकता है.

बिहार में कितनी सीटों पर मुस्लिमों का प्रभाव?
बिहार की 243 सीटों में से कुल 47 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम निर्णायक भूमिका में हैं. 47 सीटों पर मुस्लिमों की तादाद 50% है। वहीं 11 सीटों पर मुस्लिम वोट 40% के आसपास है। ऐसे में सभी पार्टियां मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने से बिल्कुल परहेज नहीं करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget