एक्सप्लोरर

चार और कैबिनेट कमेटियों में जोड़ा गया राजनाथ सिंह का नाम, अब कुल छह कमेटियों के सदस्य बने

राजनाथ सिंह का नाम चार और कैबिनेट कमेटियों में जोड़ा गया है. पीएम मोदी ने कुल आठ कैबिनेट कमेटियों का गठन किया था. सिंह का नाम पहले सिर्फ दो कमेटियों में ही शामिल किया गया था. राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में राजनाथ सिंह का नाम ना होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम चार और कैबिनेट कमेटियों में जोड़ा गया है. इनमें संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी, राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी, निवेश से जुड़ी कैबिनेट कमेटी, रोजगार और कैशल विकास से जुड़ी कैबिनेट कमेटी शामिल हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नीतिगत फ़ैसले लेने के लिए कुल आठ कैबिनेट कमेटियों का गठन किया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम पहले सिर्फ दो कमेटियों (सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी और आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी) में ही शामिल किया गया था. पहली बार लोकसभा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह को सभी आठ समितियों में जगह दी गई है.

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी और राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में राजनाथ सिंह का नाम ना होने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. सियासी तौर पर अहम इस राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में में अबतक रक्षा मंत्री समेत CCS के सभी सदस्यों को जगह मिलती रही है. मोदी सरकार पार्ट - 1 में चाहे अरुण जेटली हों, मनोहर पार्रिकर हों या फिर निर्मला सीतारमण, उस समय के सभी रक्षा मंत्रियों को इसमें जगह मिलती रही है. राजनाथ सिंह का नाम इस कमेटी में ना होने से जानकार हैरान थे लेकिन अब मोदी सरकार ने रक्षामंत्री को इस अहम कैबिनेट कमेटी में शामिल कर लिया है.

यहां जानें किस कमेटी में किसे मिली जगह

अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट मेंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह.

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन: गृह मंत्री अमित शाह, रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास रहेगा. इसके अलावा इस कमेटी में विशेष तौर पर जितेंद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ एस जयशंकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स: इस कमेटी में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और प्रहलाद जोशी को जगह दिया गया है. कमेटी में विशेष तौर पर अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन को भी शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स: कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, अरविंद सावंत और प्रहलाद जोशी को शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ: कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में पीएम मोदी के अलावा जिन मंत्रियों को जगह दी गई है उनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट: पीएम मोदी की हत्वकांक्षी योजना और रोजगार दिलाने के लिए बनाई गई कमेटी में कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार गंगवार और हरदीप सिंह पुरी हैं. इसमें खास तौर पर नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल को शामिल किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget