एक्सप्लोरर

Rapido Driver Arrest: 'मैं पीछे बैठी थी तभी रैपिडो ड्राइवर एक हाथ से....', महिला ने सुनाई आपबीती, कहा- राइड के बाद भी पीछे पड़ा

Rapido Bake Taxi: महिला ने बताया कि वो मणिपुर में हिंसा के खिलाफ हो रहे एक प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रही थी, तभी ड्राइवर ने रास्ते में गंदी हरकत की..

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक महिला के साथ रैपिडो ड्राइवर की बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि रैपिडो ड्राइवर ने राइड के दौरान ही महिला के सामने मास्टरबेट किया. यही नहीं उतरने के बाद भी उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा. बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार (22 जुलाई) को आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

महिला ने ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर की थी और बताया कि कैसे रैपिडी बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करने के बाद उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था. महिला ने बताया कि उसके साथ ये वाकया शुक्रवार (21 जुलाई) को हुआ.

मणिपुर हिंसा के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन में हुई थी शामिल

महिला ने ट्वीट में घटना की जानकारी देते हुए बताया, वो मणिपुर हिंसा के पीड़ितों के समर्थन में टाउन हाल में एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने गई थी. प्रदर्शन के बाद उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी जाने के लिए एक रैपिडो बाइक टैक्सी बुक की. जब राइडर महिला को लेने के लिए पहुंचा तो रैपिडो एप में रजिस्टर्ड बाइक की जगह दूसरी बाइक लेकर आया था.

महिला ने आगे बताया, यात्रा के दौरान हम एक सुनसान इलाके में पहुंच गए, जहां दूसरी कोई गाड़ी नहीं थी. तभी चौंकाते हुए, ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और बाइक चलाते हुए ही मास्टरबेट करने लगा. महिला ने बताया कि इस पूरे वाकये के दौरान वो अपनी सुरक्षा के डर के चलते पीछे चुप बैठी रही.

पर्सनल नंबर पर करने लगा मैसेज

महिला ने घर से 200 मीटर पहले ही ड्राइवर को उसे छोड़ देने को कहा, ताकि उसे लोकेशन का पता न चले, लेकिन इससे महिला की परेशानी कम नहीं हुई. राइड खत्म होने के बाद उसे ड्राइवर के कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज आने शुरू हो गए. जिसके बाद महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. ड्राइवर के व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी उसने शेयर किया है.

महिला ने रैपिडो को टैग करते हुए सवाल किया कि ड्राइवर की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए क्या किया जाता है. आप सुनिश्चित करें कि आपकी सेवा में रजिस्टर्ड लोगों पर यात्रा के दौरान भरोसा किया जा सकता है? वो (ड्राइवर) अभी भी मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने महिला के ट्वीट को संज्ञान लेते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

यह भी पढ़ें

Karnataka High Court: 'साबित करो शादी कानूनी है', हाई कोर्ट ने हिंसा के आरोपों से पति को किया बरी, कहा- दूसरी पत्नी को हक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget