एक्सप्लोरर

BEA ने मीडिया पर हुए हमले की निंदा कीः राज्य-केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग

BEA के प्रेसिडेंट सुप्रिय प्रसाद और जनरल सेक्रेटरी ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा सरकार को मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. मीडिया के लोगों को घटना की पूरी स्वतंत्रता से रिपोर्ट देने की आजादी मिलनी चाहिए.

नई दिल्लीः ब्रॉडकास्टर्स एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने आज डेरा समर्थकों के मीडिया पर किए हमले की कड़ी निंदा की है. बीईए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बीईए मीडिया पर हुए हमलों की निंदा करता है और मांग करता है कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. एक प्रजातंत्र में कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जानी चाहिए. मीडिया का फर्ज है कि वह लोकतंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मददगार हो और इस तरह के हमले मीडिया को उसका फर्ज पूरा करने से रोकते हैं.

सड़क पर राम रहीम के समर्थकों की गुंडागर्दी, ABP न्यूज का कैमरा पर्सन जख्मी

BEA के प्रेसिडेंट सुप्रिय प्रसाद और जनरल सेक्रेटरी की तरफ से कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा सरकार को मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. मीडिया के लोगों को घटना की पूरी स्वतंत्रता से रिपोर्ट देने की आजादी मिलनी चाहिए. केंद्र सरकार को भी इस मामले में दखल देकर सभी मीडिया समूहों से पूरी तरह निष्पक्ष और बिना दबाव के कवरेज दिखाने का माहौल देना चाहिए.

समर्थकों की गुंडागर्दी देख हाई कोर्ट का आदेश- राम रहीम की संपत्ति जब्त करके हो नुकसान की भरपाई

आज पंचकूला में बाबा गुरमीत राम रहीम के कथित समर्थकों ने कई न्यूज़ चैनलों की ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया गया. कोर्ट परिसर के बाहर आज तक, टाइम्स नाउ और एनडीटीवी की ओबी वैन में आग लगा दी गई. डेरा सच्चा सौदा या राम रहीम के समर्थकों की पत्थरबाजी में एबीपी न्यूज़ के कैमरा मैन भी घायल हुए हैं.

वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ?

क्या था मामला? 15 साल पुराने साध्वी से रेप के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है. सजा का एलान 28 अगस्त को होगा. गुरमीत राम रहीम को सजा का ऐलान होते ही डेरा समर्थकों ने हंगामा बरपाया. डेरा सच्चा सौदा समर्थकों ने पुलिस समेत मीडिया को भी निशाना बनाया.

रेप केस में राम रहीम दोषी करारः इन शहरों में डेरा समर्थकों ने मचाया हिंसा का तांडव !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget