एक्सप्लोरर

Bahraich Violence: बहराइच में बुलडोजर एक्शन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आरोपियों ने बताया सरकार का मकसद

Bahraich Violence: बहराइच में बुलडोजर एक्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. तीन आरोपियों की तरफ से याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया है.

Bahraich Violence: यूपी के बहराइच में बुलडोजर एक्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बहराइच हिंसा के तीन आरोपियों की तरफ से याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया है. याचिका में कहा गया कि बुलडोजर एक्शन पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर यूपी सरकार सजा देने की भावना से यह कार्रवाई कर रही है. सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किया गया है. लोगों को अपने पक्ष में बात रखने का ठीक से मौका तक नहीं दिया गया.

बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की हत्या हुई थी. उसके बाद से पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच प्रशासन ने भी 23 घरों को अतिक्रमण बता कर नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस में लोगों को अवैध निर्माण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है. इसके बाद से वहां हड़कंप मचा हुआ है.

10 से 70 साल पुराने हैं मकान

हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी स्वालिहा और दो आरोपियों मोहम्मद अकरम और मोहम्मद निजाम की याचिका में कहा गया है कि यह सभी मकान 10 से 70 साल तक पुराने हैं. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में बुलडोजर एक्शन पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा था कि सड़क को बाधित करते हुए अवैध निर्माण को कोई रियायत नहीं मिलेगी, लेकिन यह मकान गांव की सड़क के बीच के हिस्से से 60 फुट दूर हैं.

17 नवंबर थी नोटिस पर तारीख

याचिका में कहा गया कि प्रशासन ने 18 नवंबर को बहराइच के महाराजगंज, महसी इलाके के 23 मकानों को आवेदन बताते हुए नोटिस चिपका दिया. हालांकि, नोटिस में तारीख 17 नवंबर की लिखी गई थी. लोगों को तीन दिन का समय देते हुए 20 नवंबर को बुलडोजर एक्शन को बात कही गई. यह अतिक्रमण विरोधी अभियान की जगह लोगों को दंड देने की भावना से उठाया हुआ कदम है, जबकि कोर्ट यह कह चुका है कि किसी पर अपराध का आरोप लगाना, उसके मकान को गिराने का आधार नहीं हो सकता.

सोमवार सुबह हो सकती है सुनवाई

याचिकाकर्ताओं के वकील ने एबीपी न्यूज को बताया कि मामले में आपात स्थिति को देखते हुए वह रविवार को ही सुनवाई का प्रयास कर रहे हैं. अगर सुनवाई नहीं हो पाती है तो सोमवार सुबह कोर्ट का काम शुरू होते ही इस मामले को रखेंगे और रोक की मांग करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'NDA यानी नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन', काशी में बोले शंकराचार्य- PM मोदी जैसे अच्छे नेता मिलना ईश्वर का आशीर्वाद

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
U19 Asia Cup 2025 Schedule: कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
U19 Asia Cup 2025 Schedule: कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget