एक्सप्लोरर

Pahalgam News: 'देश में दंगा और गृह युद्ध कराना चाहते हैं आतंकी', पहलगाम हमले पर बोले बाबा रामदेव

Pahalgam Terror Attack News: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि आतंकियों ने पहलगाम हमला भारत में हिंदु-मुसलमानों की एकता को भंग करने के लिए किया है. वह देश में गृहयुद्ध छिड़वाना चाहते हैं.

Baba Ramdev on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगवालर को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. इस हमले पर पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव ने दुख जताया है. बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में भारत सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

बाबा रामदेव ने कहा, ''पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं को मारा गया है. आतंकियों ने यह हमला भारत में हिंदु-मुसलमानों की एकता को भंग करने के लिए किया है. वह चाहते हैं कि भारत के गली-मोहल्लों में हिंदू और मुसलमानों के बीच झगड़ा हो.'' उन्होंने कहा, ''यह आजाद भारत में हिंदुओं को टारगेट की गई सबसे बड़ी आतंकी घटना है.''

आतंकियों की मंशा देश में दंगा और गृहयुद्ध छेड़नी की- रामदेव

रामदेव ने आगे कहा, ''आतंकियों की मंशा देश में दंगा और गृहयुद्ध छेड़नी की है. इनके मंसूबों को भारत के लोग कामयाब नहीं होने देंगे. देश के हर व्यक्ति को अब सेना के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा होना होगा.'' उन्होंने कहा, ''हिंदुस्तान में दो तरह के मुसलमान हैं. एक वो मुसलमान हैं जो कुरान, इस्लाम और हिंदुस्तान को गौरव देता है और दूसरे वो मुसलमान हैं, जो लोगों में कट्टरतावाद भर रहे हैं. ऐसे लोग चाहते हैं कि खून खराबा हो, घृणा पैदा हो और लोगों में नफरत पैदा हो.''

बाबा रामदेव ने कहा, ''पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां हो रही हैं. ये लोग ऐसे लोगों को फंडिंग कर रहे हैं. मेरी भारत सरकार से विनती है कि अब पीओके का विलय भारत में होना चाहिए. साथ ही आतंकियों के कैंप को धवस्त करना चाहिए. भारत के दुश्मन देशों ने भारत के ऊपर बुरी नज़र रखी हुई है. अब इनको सबक सीखाना पड़ेगा.'' 

कट्टर इस्लामिक उन्माद देश के लिए खतरनाक- रामदेव

उन्होंने कहा, ''जो कट्टर इस्लामिक उन्माद है, वह देश के लिए खतरनाक है. दिलों में जहर घोल दिया गया है. गलत मंसूबों को अब पलने नहीं देना है. अब हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोगों को मिल जुलकर रहना है. भारत की एकता को टूटने नहीं देना है.''

यह भी पढ़ें-

Pahalgam Terror Attack: हनीमून के लिए हिमांशी के साथ यूरोप जाने वाले थे नेवी ऑफिसर विनय, किस्मत ने खेला बहुत बुरा खेल, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget