एक्सप्लोरर

Exit Poll 2023: 'पांचों राज्य में कांग्रेस बनाएगी सरकार', एग्जिट पोल के नतीजों के बीच केसी वेणुगोपाल का दावा

KC Venugopal on Exit Poll 2023: पांच राज्यों के चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. एग्जिल पोल की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ टक्कर है.

Assembly Election 2023 Exit Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और तीन दिसंबर को इसके रिजल्ट आएंगे. हालांकि, चुनाव से पहले एग्जिट पोल सामने आए गए हैं. इसको लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पांचों राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी. हमें पूरा भरोसा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं.

तेलंगना में 30 नवंबर को हुए मतदान के साथ पांचों राज्यों का विधानसभा चुनाव खत्म हो गया. एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल की मानें तो मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है.

वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. सी-वोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से कांग्रेस को 113-137 सीट और बीजेपी को 88-112 सीट मिलने का अनुमान है. 

तेलंगाना में मिल सकती है कांग्रेस को बढ़त
तेलंगाना की बात करें तो सी वोटर सर्वे के अनुसार यहां कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती है. राज्य की 119 सीटों में से कांग्रेस को 49-65, बीआरएस को 38-54, बीजेपी को 5-13 और एआईएमआईएम को 5-9 सीट मिल सकती है.

सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा है. यहां की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 41-53 और बीजेपी को 36-48 सीट मिलने का अनुमान है. सर्वे में साफ है कि दोनों ही पार्टी बहुमत के आंकड़े का छू रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि यहां मुकाबला कड़ा होने वाला है.

राजस्थान का एग्जिट पोल
एबीपी सी-वोटर सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. यहां की 199 सीटों में से बीजेपी को 94-114 सीट और कांग्रेस को 71-91 सीट मिल सकती हैं. राजस्थान में कुल 199 विधानसभा की सीट हैं, जिसमें सरकार बनाने लिए 100 सीटों की जरूरत होती है. इससे पहले मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को 130 से अधिक सीटें मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल में लगे झटके के बीच केसीआर ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, BRS ने आंकड़ों पर कहा- 'मिलेगी गुड न्यूज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget