एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया AK एप, पार्टी और सरकार से जुड़ी जानकारी मिलेगी

इस एप को लॉन्च करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे नई पार्टी है. ये युवाओं की पार्टी है. सोशल मीडिया पर भी ये सबसे एक्टिव है. इसी को आगे बढ़ाने के लिए ये एप बनाया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज AK (the new arvind kejriwal) एप लॉन्च किया.एप के साथ एक वीडियो संदेश जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा ये एप नहीं हमारे संघर्ष की कहानी है. इस एप के माध्यम से दुनियाभर में आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार और सरकार से जुड़े सभी कामों और लोगों से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी. साथ ही दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में चलाए जा रहे गुड गवर्नेंस मॉडल से जुड़ी सभी खबरें, वीडियो और फोटोग्राफ भी अपलोड होंगे.

एप लॉन्च करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे नई पार्टी है, कुछ साल पहले ही पार्टी का जन्म हुआ है. ये युवा पार्टी है और युवाओं की पार्टी है. अन्ना आंदोलन से आज तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे एक्टिव पार्टी है. इसी सोशल प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने की दिशा में इस एप का निर्माण किया गया है. दिल्ली सरकार के कामो से जुड़ी जानकारी इस एप के ज़रिए लोगों तक पहुंचेगी. पार्टी के और सरकार के सभी कार्यक्रम इस एप के माध्यम से घर बैठे लाइव देखे जा सकेंगे.

शख्स ने बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा- ‘आई त लिखाई’, पुलिस ने कहा- ‘जब लिखाई तब थाने से जाई’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस एप में "Truth Vs Propaganda" नाम का एक सेक्शन भी होगा जिसमे आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे झूठे प्रोपोगंडा से जुड़ी सच्चाई बताई जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि अब तक हमे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाता था, अब इस एप के माध्यम से हम इस तरह के सभी प्रोपेगेंडा के खिलाफ जनता तक अपना पक्ष पहुंचाएंगे.

चुनाव से पहले इस एप के ज़रिए ज़्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचने की ये आम आदमी पार्टी की कोशिश है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नमो एप लांच किया था. AK प को उसी तर्ज पर लांच करने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजकल बहुत सारे एप हैं. ये एक माध्ययम है लोगों से जुड़ने का वो भी जुड़ रहे हैं हम भी जुड़ रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने एप से जुड़ने के 3 तरीके भी बताए

- 9871 010101 पर मिस कॉल करने पर फोन पर एक लिंक आएगा, उस लिंक के माध्यम से एप डाउनलोड कर सकते हैं.

- अरविंद केजरीवाल की वेबसाइट arvindkejriwal.in के माध्यम से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं.

- अपने फोन के प्ले स्टोर पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनावों के एलान में अब कुछ वक्त ही बाकी है ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी एक्शन मोड में है और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक अपनी सरकार के कामों को पहुंचाने की हर कोशिश कर रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget