एक्सप्लोरर

जानें- उन्नाव की ‘बहादुर बेटी’ के साथ क्या हुआ था, दरिंदों ने कैसे उसे अपना शिकार बनाया

पीड़िता की मौत के बाद अब परिवार आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है. सभी पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. एसआईटी जांच भी हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिलाया है.

नई दिल्ली: गैंगरेप का शिकार हुई उत्तर प्रदेश के उन्नाव की ‘बहादुर बेटी’ ने दम तोड़ दिया है. रात 11 बजकर 40 मिनट पर राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उन्नाव की बेटी के साथ जो हुआ वो बेहद डराने वाला है. ये घटना यूपी पुलिस की भूमिका पर और समाज की भूमिका पर कई गंभीर सवाल उठाती है.

प्यार और धोखे के जाल में फंसाया गया

उन्नाव की बेटी को प्यार और धोखे के जाल में फंसाया गया था. जिसने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया था, उसी ने ऐसे जख्म दिए जिससे वो जीते जी कभी नहीं उबर पाई. दरअसल उन्नाव की बेटी के साथ दिसंबर साल 2018 में रेप हुआ था. पुलिस के पास दर्ज पीड़िता के बयान के मुताबिक, गांव के ही शिवम त्रिवेदी नाम के शख्स ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. रेप के दौरान उसका वीडियो बनाया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार बार रेप किया. इस दौरान शिवम के साथ उसके दोस्त शुभम ने भी इस घिनौनी हरकत में उसका साथ दिया.

जलाई गई उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की सफदरजंग अस्पताल में मौत, कल भाई से कहा था- दोषियों को छोड़ना नहीं

पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, थाने के चक्कर कटवाए- आरोप

आरोप ये भी है कि पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की और उसे रोज थाने के चक्कर कटवाए गए. आखिरकार जब पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो पीड़िता ने कोर्ट के जरिए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया. इसी साल मार्च में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद परिवार को लगातार धमकियां दी जाने लगीं और केस वापस लेने का दबाव बनाया गया. पीड़िता लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. आखिरकार वही हुआ जिसका डर था. 5 दिसंबर की सुबह जब इसी केस के सिलसिले में वो रायबरेली कोर्ट जाने के लिए निकली थी तो जेल से छूटे आरोपियों ने उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया.

सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पीड़िता की मौत के बाद अब परिवार आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है. सभी पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. एसआईटी जांच भी हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिलाया है.

यह भी पढ़ें-

PM मोदी का एलान- बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र इस कंटेस्ट को जीतकर उनसे मिल सकते हैं

चर्चित एनकाउंटर: चंदन तस्कर वीरप्पन और बटला हाउस एनकाउंटर को लोग आज भी नहीं भूले हैं

हैदराबाद एनकाउंटर मामले में आज आ सकती है आरोपियों की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget