एक्सप्लोरर

चर्चित एनकाउंटर: चंदन तस्कर वीरप्पन और बटला हाउस एनकाउंटर को लोग आज भी नहीं भूले हैं

हैदराबाद एनकाउंटर ने एक फिर देश में हुए चर्चित एनकाउंटर से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया है. चंदन तस्कर वीरप्पन और बटला हाउस एनकाउंटर जो लोगों के जेहन में आज भी ताजा है.

नई दिल्ली: हैदराबाद एनकाउंटर देश के चर्चित एनकाउंटर में शुमार हो गया है, पूरे देश में इस एनकाउंटर की चर्चा हो रही है. हरेक की जुबान पर इस एनकाउंटर की चर्चा है. लेकिन इससे पहले भी देश में कई एनकाउंटर हुए हैं जिन्होने पूरे देश को झकझोर दिया था. इनमें से एक था चंदन तस्कर वीरप्पन का एनकाउंटर और दूसरा था बटला हाउस एनकाउंटर. आइए जानते हैं इन एनकाउंटर के बारे में-

चंदन तस्कर वीरप्पन के नाम से तो सभी परिचित हैं. इस पर एक फिल्म भी बन चुकी है. वीरप्पन एक खतरनाक डाकू भी था, वह हाथी दांत की तस्करी करता था,कर्नाटक के जंगलों में उसकी हुकूमत चलती थी. इस पकड़ने के लिए दो राज्यों की पुलिस की कई टीमें लगाईं गई, ये टीमें कई सालों तक जंगलों की खाक छानती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिली.

पुलिस के लिए चुनौती बन चुके वीरप्पन को पकड़ने की जिम्मेदारी आईपीएस अफसर के विजय कुमार को दी गई, वे एसटीएफ के प्रमुख थे, वर्तमान में वे गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर मामलों के सलाहकार हैं. कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य तक वीरप्पन का आतंक फैला हुआ था. दक्षिण भारत के जंगल वीरप्पन के कब्जे में थे, जंगल में बैठकर वीरप्पन हाथी दांत और चंदन की खुलेआम तस्करी किया करता था. उस पर पुलिसकर्मियों की हत्या करने का भी आरोप था, वीरप्पन मुखबिरी करने वालों को मौत के घाट उतार दिया करता था. उसका आंतक जब सिर चढ़कर बोलने लगा तो पुलिस ने उसे ठिकाने लगाने की ठान ली.

वीरप्पन को पकड़ने के लिए अधिकारी और पुलिस के जवान जंगलों में डेरा डाल कर रहने लगे. कई दिनों की मेहनत के बाद आईपीएस के विजय कुमार को खबर मिली कि वीरप्पन अपनी आंख का आपरेशन करने की योजना बना रहा है. विजय कुमार ने तय कर लिया कि वीरप्पन जब आंख का आपरेशन कराने के लिए डाक्टर के पास आएगा तभी उसे पकड़ लिया जाएगा. पूरी रणनीति तैयार कर ली गई. पुलिस ने अपने एक अधिकारी को वीरप्पन की गैंग में शामिल करा दिया, जिस व्यापारी से वीरप्पन मदद लेता था उसे भी पुलिस ने अपनी तरफ मिला लिया. सबकुछ पुलिस के मुताबिक हो रहा था.

वर्ष 2004 में तमिलनाडु के जंगलों के बीच से जब एक एंबुलेंस में बैठकर वीरप्पन आ रहा था तभी पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया, पुलिस को देख वीरप्पन ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें वीरप्पन वहीं ढेर हो गया.

बटला हाउस एनकाउंटर आतंकियों ने 13 सितंबर 2008 को देश की राजधानी दिल्ली में सीरियल बम ब्लास्ट किए. जिसमें 26 लोग मारे गए और 133 घायल हुए. इस घटना को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने अंजाम दिया था. घटना के छह दिन बाद ही पुलिस को सुचना मिली कि इंडियन मुजाहिद्दीन के पांच आतंकी बटला हाउस के एक मकान में बैठे हैं. जिसके बाद पुलिस ने इसे चारों तरफ से घेर लिया. बटला हाउस की बिल्डिंग नंबर एल-18 में फ्लैट नंबर 108 में यह आंतकी बैठे थे.

पुलिस ने सुबह 11 बजे की इस जगह की घेराबंदी कर दी. इस आपरेशन में पुलिस के जवानों ने बड़ी बहादुरी दिखाई. पुलिस को देख आंतकियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. जिसमें पुलिस के जवानों को भी गोलियां लगी. पुलिस और आतंकियों के बीच 10 मिनट तक गोलियां चलती रहीं. इस एनकाउंटर में एक पुलिस के अधिकारी शहीद हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget