एक्सप्लोरर

गुप्तेश्वर पांडेय पर अधीर रंजन चौधरी ने किया तंज, कहा- अब वे नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेने में व्यस्त

कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के नाम पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार बिहार के राजनीतिक भंवर में फंस चुका है.

कोलकाताः कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने जेडीयू में शामिल होने वाले बिहार पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर तंज किया. उन्होंने पूर्व डीजीपी को  ‘रॉबिनहुड पांडेय’ बताते कहा कि उनकी भाषा और बोली दोनों बदल गयी है क्योंकि अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के नाम पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार बिहार के राजनीतिक भंवर में फंस चुका है. वे पहले भी रिया के समर्थन में बोल चुके हैं.

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘‘प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच का विजेता सामने आ गया है और उसे इनाम स्वरूप संभवत: बिहार चुनाव में टिकट मिलने वाला है.’’

रिया का परिवार राजनीति का शिकार लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा, ‘‘लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार बिहार के राजनीतिक दलदल का शिकार बन गया है. सुशांत सिंह का शोकाकुल परिवार भी यह जानने के लिए संघर्ष कर रहा है कि आखिर दोषी कौन है. वह आशा कर रहा है कि देश के करोड़ों लोगों की तरह शायद उसे भी पता चल जाए.’’

इस महीने की शुरूआत में कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रिया चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण बताते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ बिहार चुनाव के कारण परेशान किया जा रहा है.

नीतीश कुमार से मांगा जवाब अधीर चौधरी ने नीतीश कुमार से अभिनेता की मौत के मामले की जांच पर जवाब मांगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नये बिहार के रॉबिनहुड पांडेय की भाषा और बोली बदल गयी है और वह नीतीश जी का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं. बिहार के लोग सवाल कर रहे हैं कि अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय कहां है? जांच में कितनी प्रगति हुई है? नीतीश कुमार जी को उत्तर देना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत केस: AIIMS ने प्रारंभिक रिपोर्ट CBI को सौंपी

बिहार चुनाव: 1 अक्टूबर तक NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला ले लेगा अंतिम रूप, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेगी BJP-JDU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget