एक्सप्लोरर

केजरीवाल मफलर में दिखे तो आप नेता दिलीप पांडे ने कहा- आधिकारिक रूप से अब सर्दी आ गई

राजधानी दिल्ली में ठंड काफी बढ़ गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली का न्यूनतम आठ डिग्री रहने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: मफलर वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सर्दी के मौसम में अपने खास अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. मफलर पहने हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जाती हैं. आम लोगों से लेकर आम आदमी पार्टी के नेता भी फोटो शेयर कर मजे लेते हैं.

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की तीमारपुर विधानसभा सीट से विधायक दिलीप पांडे ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की मफलर वाली तस्वीर शेयर कर आधिकारिक रूप से सर्दी का मौसम आने की घोषणा कर दी है. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "आधिकारिक रूप से अब सर्दी की घोषणा हो चुकी है."

अरविंद केजरीवाल को 'मफलर मैन' के नाम से जाना जाता है. दरअसल, सर्दियों के मौसम में केजरीवाल अक्सर मफलर पहने नजर आते हैं. जब वह राजनीति में आए थे तब मफलर पहने ही जनता को नजर आते थे.

वहीं राजधानी दिल्ली में ठंड काफी बढ़ गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली का न्यूनतम आठ डिग्री रहने की उम्मीद है.

"किसान ठंड की रात में आसमान के नीचे सो रहा है" दिल्ली की सीमाओं पर इन दिनों किसानों का आंदोलन चल रहा है. दिल्ली के तमाम बॉर्डर बंद हैं. ऐसे में कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "पूरा देश देख रहा है कि देश का किसान ठंड की रात में आसमान के नीचे सो रहा है. कोई भी देशभक्त यह देखकर चैन की नींद नहीं सो सकता है. यह लड़ाई सिर्फ किसान भाइयों की नहीं है, बल्कि हम सब की लड़ाई है. जरा सोचिए, जो दो वक्त की रोटी हम खाते हैं, वह हमारे किसानों की मेहनत की उगाई हुई होती है. हम सब को इस लड़ाई में अपने किसानों का साथ देना है."

केजरीवाल के मुताबिक इन दिनों केंद्र सरकार उनसे काफी नाराज है. इस नाराजगी का कारण है दिल्ली आए किसानों को बंद करने के लिए दिल्ली के स्टेडियमों को जेल बनाने की इजाजत न देना. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि एमएसपी की गारंटी को कानून में डाला जाए.

ये भी पढ़ें- जानिए- कैसे तांगेवाले से अरबपति बने 'मसालों के शहंशाह' धर्मपाल गुलाटी, सियालकोट में जन्मे, दिल्ली में सौदागर बने

कोरोना अपडेट: लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम कोरोना आए केस, अबतक 90 लाख ने दी वायरस को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget