एक्सप्लोरर

J&K: पाकिस्तान ने 8 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा, गोलीबारी में मौत, 6 घायल

बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की ‘‘अपील’’ करने के एक दिन बाद पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी शुरू हुई. बीएसएफ की कार्रवाई में उनका एक जवान मारा गया था, जिसके बाद उन्होंने यह अपील की थी.

जम्मू: सीमापार से पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं. पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार गोलीबारी की जा रही है. कल इस गोलीबारी में आठ महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई. वहीं एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित करीब छह लोग घायल हो गए. पाकिस्तानी सैनिक लगातार जम्मू जिले में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बना रहे हैं.

घर के बाहर परिवार के साथ सो रहा था मासूम

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी की गयी जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया. आठ महीने का नितिन कुमार नियंत्रण रेखा पर पल्लनवाला सेक्टर में अपने घर के बाहर अपने परिवार के साथ सो रहा था, जब पाकिस्तान की गोलीबारी में उसकी मौत हो गयी.जबकि अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित छह लोग घायल हो गए हैं.

रमजान महीने में भी फायरिंग कर रहा है पाकिस्तान

इससे पहले जम्मू जिले में दो दिन पहले पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान एवं चार आम नागरिकों की मौत हो गई थी. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गोलीबारी में प्रभावित हुए कुछ लोगों से मिलीं और घटनाओं को ‘‘ दुर्भाग्यपूर्ण ’’ बताया. उन्होंने कहा कि गोलीबारी ऐसे समय में हुई जब रमजान का महीना शुरू ही हुआ और राज्य के लोगों ने पाक महीने में राज्य में सुरक्षा संबंधी अभियानों पर एकतरफा रोक की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद राहत की सांस ली थी.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रमजान के पाक महीने में लोगों की जान लेकर पाकिस्तान ने पाक महीने का ‘‘ अनादर किया है.’’ बीएसएफ ने बताया कि सीमा पार से सुबह करीब सात बजे से मोर्टार से गोले दागने शुरू हुए. पाकिस्तान की गोलाबारी में विक्रम, चिनाज और जबोवाल की सीमा चौकियां प्रभावित हुईं.

स्थानीय निवासियों ने खाली किए अपने घर

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का आदान प्रदान दोपहर करीब दो बजे रूका. पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया कस्बे में मोर्टार के गोले बरसाए जिनमें से एक पुलिस थाने पर गिरा जिससे उसकी दीवार और बाहर खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. भारी गोलीबारी से स्थानीय लोगों के बीच भय उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए.

पाकिस्तान ने बीएसएफ से की थी फायरिंग रोकने की अपील

बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की ‘‘अपील’’ करने के एक दिन बाद पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी शुरू हुई. कल बीएसएफ की कार्रवाई में उनका एक जवान मारा गया था, जिसके बाद उन्होंने यह अपील की थी. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने बताया कि अरनिया में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलेबारी में 62 साल की एक महिला दर्शना देवी और एक एसपीओ सहित छह लोग घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी स्कूल बंद कर दिए गए. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. सीमा पार से गोलीबारी और गोलेबारी की 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा सैकड़ों घायल हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget