एक्सप्लोरर

एक दिन का भारत बंद मतलब 20 हजार करोड़ का नुकसान, समाधान ढूंढे मुसीबतें नहीं

10 अप्रैल को सवर्णों के भारत बंद के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं आया. दावा है कि ये भारत बंद सिर्फ सोशल मीडिया पर चले कैंपेन के कारण हुआ था.

नई दिल्ली: अगर बंद और हड़ताल से ही सारी समस्याओं का हल निकलने लगता तो हर देश में बंद का एलान करके मुश्किलें दूर कर ली जातीं, लेकिन एक बंद से देश का हजारों करोड़ का नुकसान होता है. फिक्की के एक अनुमान के मुताबिक एक दिन के भारत बंद से 20 हजार करोड़ का नुकसान होता है. बंद से कितना होता है नुकसान?
  • देश में अगर एक दिन बैंक कर्मचारी काम बंद कर दें तो 25 हजार करोड़ का नुकसान होता है.
  • रेलवे कर्मचारी एक दिन भारत बंद कर दें तो 2400 करोड़ का नुकसान होता है.
  • देश के मजदूर अगर एक दिन काम बंद कर दें तो 26 हजार करोड़ का नुकसान होता है.
  • एयर इंडिया के पायलट अगर एक दिन काम बंद कर दें तो 15 करोड़ का नुकसान होता है.
अप्रैल में दो बार हुआ भारत बंद का आंदोलन देश में दो अप्रैल के दलितों के भारत बंद का तो कई दलों ने समर्थन किया था. लेकिन 10 अप्रैल को सवर्णों के भारत बंद के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं आया. दावा है कि 10 अप्रैल का भारत बंद सिर्फ सोशल मीडिया पर चले कैंपेन के कारण हुआ था. बंद को लेकर कोर्ट भी जारी कर चुकी है चेतावनी बंद को लेकर साल 1997 में केरल हाईकोर्ट ने कहा था, ‘’बंद बुलाने से नागरिकों की आजादी पर असर पड़ता है और कामकाज करने का अधिकार प्रभावित होता है. अगर विधायिका इस पर रोक के लिए कानून नहीं बनाती तो हमारा फर्ज है नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा करें.’’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘’धरना प्रदर्शन और बंद के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए. जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, ऐसे नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए.’’ बंद से हल नहीं मिलती हैं मुसीबतें देश में हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इस बात का अधिकार नहीं है कि बंद के नाम पर सार्वजनिक या फिर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए. देश में बंद की किसी को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. बंद के नाम पर आंदोलन करने वालों की पहचान करके उनसे हिंसा, तोड़फोड़ के नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए. देश में किसी संवेदनशील मुद्दे पर अगर कहीं हड़ताल, बंद या प्रदर्शन होने वाला हो तो तुरंत राजनीतिक दलों को अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं को आगे करके उस मुद्दे पर देश को होने वाले नुकसान से बचाने की जिम्मेदारी देनी चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget