News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दिल्ली के उपराज्यपाल से बहुत 'नाराज' हैं पीएम मोदी: केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मेरे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उपराज्यपाल आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और बिजली के क्षेत्र में अच्छे कामों को रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास करें. हम ऐसा नहीं होने देंगे. अच्छे काम जारी रहेंगे. भगवान हमारे साथ है. जनता हमारे साथ है."

Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल अनिल बैजल से बहुत नाराज हैं, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी(आप) सरकार के लिए रुकावट पैदा नहीं कर पा रहे हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मुझे बताया गया है कि प्रधानमंत्री मौजूदा उपराज्यपाल से काफी गुस्सा हैं. प्रधानमंत्री को लगता है कि बैजल पर्याप्त अवरोध उत्पन्न नहीं कर पा रहे हैं. उपराज्यपाल के सभी रुकावटों के बावजूद, दिल्ली सरकार लोगों के लिए जबरदस्त काम कर रही है."

बैजल से पहले उपराज्यपाल रहे नजीब जंग की ओर इशारा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यही वजह थी कि उन्हें हटा दिया गया था." नजीब जंग ने दिसंबर 2016 में दिल्ली के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मेरे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उपराज्यपाल आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और बिजली के क्षेत्र में अच्छे कामों को रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास करें. हम ऐसा नहीं होने देंगे. अच्छे काम जारी रहेंगे. भगवान हमारे साथ है. जनता हमारे साथ है."

केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी को वोट देने से शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे. आम आदमी पार्टी को वोट देने से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा. उत्तरप्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, "अगर आप बीजेपी के लिए वोट करेंगे तो, शहरों और स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जबकि आप को वोट देने से आपके बच्चों का भविष्य बेहतर होगा."

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि भविष्य को पीढ़ी को फायदा होगा, अगर सरकार शहरों के नाम बदलने के स्थान पर सरकारी स्कूलों के हालात बदलने के लिए काम करेगी. दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे. उन्हें 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेल पटरी पर मृत पाया गया था.

Published at : 05 Jun 2018 03:50 PM (IST) Tags: Anil Baijal Arvind Kejriwal Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शमिल

योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शमिल

UAE भारतीय दूतावास ने दिया कैप्टन स्मित से जुड़ा हेल्थ अपडेट, कहा- सेहत में सुधार....

UAE भारतीय दूतावास ने दिया कैप्टन स्मित से जुड़ा हेल्थ अपडेट, कहा- सेहत में सुधार....

रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा

रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा

स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा

स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा

BNS पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, '3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट...'

BNS पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, '3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट...'

टॉप स्टोरीज

Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल

Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह

लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका

लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका

अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी

अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी