News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

रॉबर्ट वाड्रा की तबीयत हुई खराब, पूछताछ के लिए ED के सामने नहीं हुए पेश

अधिकारियों ने कहा कि वाड्रा बुधवार को या किसी दूसरी तारीख को हाजिर हो सकते हैं. निदेशालय ने इस महीने वाड्रा से तीन दिनों में कुल 23 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है.

Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा मंगलवार को अपनी खराब सेहत के कारण प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धनशोधन के एक मामले में अपनी निर्धारित पेशी पर नहीं पहुंच सके. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वाड्रा के वकीलों ने मामले के जांच अधिकारी को सूचित किया कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह (वाड्रा) विदेशों में जमीन खरीदने के लिए धन शोधन के आरोप की जांच के संबंध में हाजिर होने में असमर्थ हैं.

अधिकारियों ने कहा कि वाड्रा बुधवार को या किसी दूसरी तारीख को हाजिर हो सकते हैं. निदेशालय ने इस महीने वाड्रा से तीन दिनों में कुल 23 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है. दिल्ली की एक अदालत ने उनसे कहा है कि वह जांच एजेंसी की पूछताछ में सहयोग करें.

वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 19 लाख ब्रिटिश पाउंड मूल्य की संपत्ति लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वॉयर इलाके में धनशोधन के जरिए खरीदी है. जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि लंदन में वाड्रा की अनेक नयी संपत्तियां हैं. इनमें दो घर भी हैं, जिनमें एक का मूल्य 50 लाख और दूसरे का 40 लाख ब्रिटिश पाउंड है. इसके अलावा उनके छह अन्य घर और अन्य संपत्तियां हैं.

वाड्रा ने विदेशों में अवैध ढंग से संपत्तियां हासिल करने के आरोपों से इंकार करते हुये इसे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है. सूत्रों ने बताया कि बीते तीन अवसरों पर वाड्रा के बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए हैं. निदेशालय वाड्रा से धनशोधन के ऐसे ही एक अन्य मामले में दो बार जयपुर में पूछताछ कर चुका है. यह मामला बीकानेर में कथित तौर पर जमीन घोटाले से संबंधित है.

पाक के पीएम पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- जैश-ए-मोहम्मद की भाषा बोल रहे हैं इमरान खान

यह भी देखें

Published at : 19 Feb 2019 06:04 PM (IST) Tags: enforcement directorate Robert Vadra ED
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'

संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

टॉप स्टोरीज

अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'

Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'