एक्सप्लोरर

108 बार ‘मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा’ लिखने पर शादी के लिए राजी हुई लड़की

सारा विवाद तब शुरू हुआ जब सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा.

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां मंगेतर के मजाक से नाराज युवती ने शादी से इनकार कर दिया. सोमवार को इस मामले में उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार “मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा” लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिये राजी हो गई.

कुटुम्ब न्यायालय (परिवार न्यायालय) की काउंसलर सरिता राजानी ने बताया कि मुम्बई में नौकरी करने वाले भोपाल के एक युवक और युवती की यहां सगाई हुई. सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा.

वीडियो में लॉकडाउन में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी की इशारों पर नाच रहा है. वीडियो के साथ ही मंगेतर ने लिखा कि शादी के बाद तुम पर भी यही लागू होगा. राजानी ने बताया कि वीडियो देख युवक ने जवाब दिया, ‘‘ मैं इस श्रेणी में नहीं हूं. ऐसे लोगों की अलग श्रेणी होती है.’’

दोनों की शादी 20 मई को होनी थी उन्होंने बताया कि यह जवाब युवती को नागवार गुजरा और पहले दोनों के बीच अनबन हुई और फिर लड़की ने दो मई 2020 को सगाई तोड़ दी जबकि दोनों की शादी 20 मई को होनी थी.

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग इस पर हैरान हुए और लड़की को मनाने की कोशिशें शुरू हुईं लेकिन वह जिद पर अड़ी रही. इसके बाद लड़के के परिजन कुटुम्ब न्यायालय पहुंचे. वहां चार दिन तक युवक और युवती दोनों की काउंसलिंग की गई और युवती उसी युवक से शादी करने के लिए मान गयी.

दोनों को समझाने में लगे चार दिन राजानी ने बताया, ‘‘हमें दोनों को समझाने में चार दिन लगे. लड़के ने कहा कि छोटी सी बात पर उसकी मंगेतर इतना बुरा मान जाएगी, उसे नहीं पता था. युवक ने न सिर्फ सबसे सामने युवती से माफी मांगी बल्कि 108 बार लिखकर दिया कि ‘मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा.’

युवक ने मंगेतर को यह भी लिखकर दिया कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों की बीच बात बन गई और अब दोनों की 10 जून को शादी तय हो गयी है. राजानी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों मुम्बई में एक निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget