एक्सप्लोरर

Winter 2020: क्या है 'ला नीना' और आखिर क्यों इस साल ज्यादा ठंड पड़ने के हैं आसार?

प्रशांत महासागर पर कमजोर ला नीना की स्थिति के उभार से इस साल ज्यादा ठंड पड़ेगीएल निनो और ला नीना, एल नीनो-दक्षिणी ऑसीलेशन (ENSO) चक्र के हिस्से होते हैं

नई दिल्ली: इस साल आम सर्दी के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के प्रमुख ने अपनी भविष्यवाणी के पीछे प्रशांत महासागर पर कमजोर 'ला नीना' की स्थिति के उभार को जोड़ा है. ला नीना को स्पेनिश भाषा में छोटी बच्ची कहा जाता है.

मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अनुमान मौसम के पैटर्न पर आधारित है जो दूर दराज प्रशांत महासागर पर बनता है. उन्होंने बताया कि अगर 'एल नीनो' और 'ला नीना' के पैरामीटर को बड़े पैमाने पर समझा जाए तो इस साल भारत अधिक ला नीना की स्थिति का सामना करेगा. जिसके चलते देश के उत्तरी भाग पर मौजूद तापमान कम हो जाएगा और इसके नतीजे में सर्दी का मौसम पहले की तुलना में ज्यादा लंबा होगा. हालांकि, इसका प्रभाव दुनिया भर में बड़े पैमाने पर पड़ेगा.

आम सर्दी के मौसम से ज्यादा ठंड पड़ने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके पीछे बड़ी वजह हवा की दिशा में बदलाव होना है. दरअसल एल निनो और ला नीना, एल नीनो-दक्षिणी ऑसीलेशन (ENSO) चक्र के हिस्से हैं और दोनों जलवायु घटना के विपरीत काम करते हैं. ENSO चक्र एक वैज्ञानिक शब्दावली है जो पूर्व-मध्य इक्वेटोरियल पैसिफिक में महासागर और वायुमंडल के बीच तापमान के उतार-चढ़ाव को बताता है. पूर्व-मध्य इक्वेटोरियल पैसिफिक भूमध्य रेखा के पास दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच का क्षेत्र कहलाता है.

'अल नीनो' में समुद्र की सतह का बढ़ता है तापमान

एल निनो को ENSO का गर्म चरण के तौर पर जाना जाता है जबकि ला नीना को ठंडे चरण के तौर पर बयान किया जाता है. अल नीनो में समुद्र की सतह का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है जबकि ला नीना में समुद्र की सतह का तापमान कम होने लगता है. ये अंतर महासागरीय घटनाओं समेत दुनिया के मौसम और जलवायु को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने का कारण बन सकते हैं.

एल नीनो और ला नीना का उतार-चढ़ाव आम तौर पर नौ महीनों से एक साल तक चलता है, लेकिन आगे कुछ साल लंबा भी हो सकता है. इसका मतलब हुआ कि भारत के उत्तरी हिस्सा में रहने वाले लोग सामान्य सर्दी से ज्यादा ठंड का सामना कर सकते हैं. इसलिए, बेहतर होगा मोटे और गर्म सर्दी के कपड़ों को अपने पास तैयार रखें क्योंकि मौसम रुक-रुक कर बहने वाली सर्द हवाओं के कारण ज्यादा कठोर हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

जब खुद को शीशे में देख फूट-फूट कर रोईं थीं अविका, ऐसी है ‘फैट टू फिट’ होने की कहानी

Coronavirus: 'दूसरी लहर' का सामना करने के लिए पाकिस्तान ने किया आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget