एक्सप्लोरर

अपनी जान देकर किशोर को चुकानी पड़ी दो घूंट पानी पीने की कीमत

मृतक के भाई पप्पू का कहना है कि उसका भाई कपिल रविवार को अपने खेत में भैंस के लिए चारा लेने गया था, तभी उसे प्यास लगी और वह बराबर में लगी फैक्ट्री की बाउंड्री से उतर कर पानी पीने चला गया, वहां के गार्ड ने उसे चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया.

मुरादाबाद: मुरादाबाद में दो घूंट पानी पीने की कीमत एक किशोर को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी. घटना थाना मैनाठेर के फरीदपुर गांव की है, जहां एक फैक्ट्री की बाउंड्री फांदकर पानी पीने गए किशोर को चोर समझकर गार्ड और मालिक ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को किशोर का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फैक्ट्री में पानी पीने गया था किशोर मृतक के भाई पप्पू का कहना है कि उसका भाई कपिल रविवार को अपने खेत में भैंस के लिए चारा लेने गया था, तभी उसे प्यास लगी और वह बराबर में लगी फैक्ट्री की बाउंड्री से उतर कर पानी पीने चला गया, वहां के गार्ड ने उसे चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया. तभी उसका मालिक भी आ गया और उसने भी उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया और उसे बाहर सड़क पर फेंक दिया. गांव वालों ने दी परिवार को सूचना कपिल ने बताया, "बहुत देर बाद गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारा भाई सड़क पर बेहोश पड़ा हुआ है जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई." फैक्ट्री के मालिक और गार्ड पर आरोप एसपी (देहात) उदयशंकर सिंह ने बताया कि थाना मैनाठेर के फरीदपुर गांव में एक फैक्ट्री के निर्माण का कार्य चल रहा है. फैक्ट्री के मालिक और गार्ड पर आरोप लगाया गया है कि 17 वर्षीय एक लड़के के साथ फैक्ट्री में मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि लड़का अनाधिकृत रूप से फैक्ट्री के अंदर चला गया था. मालिक और सुरक्षा गार्ड द्वारा उसकी पिटाई की गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. छानबीन के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget