झुंझुनू: पत्नी ने अपने पूर्व पति पर फेंका तेजाब
अलवर जिला की मुंडिया तहसील के भीमसिंह राजपूत व पत्नी का खेतड़ी कोर्ट में भरण-पोषण का मामला चल रहा था.उसी मामले पर भीमसिंह खेतड़ी कोर्ट में पेशी पर आ रहा था तभी पत्नी ने अपने भाई और एक युवक के साथ मिलकर रास्ते में भीमसिंह पर तेजाब डाल दिया और मौके से फरार हो गए.

झुंझुनू: झुंझुनू के खेतड़ी क्षेत्र में आज एक पत्नी के अपने पूर्व पति पर तेजाब डाल कर जलाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार अलवर जिला की मुंडिया तहसील के भीमसिंह राजपूत व पत्नी का खेतड़ी कोर्ट में भरण-पोषण का मामला चल रहा था.
उसी मामले पर भीमसिंह खेतड़ी कोर्ट में पेशी पर आ रहा था तभी पत्नी ने अपने भाई और एक युवक के साथ मिलकर रास्ते में भीमसिंह पर तेजाब डाल दिया और मौके से फरार हो गए.
ग्रामीणों ने पीड़ित भीमसिंह को घायलावस्था में खेतड़ी के अजीत अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां पर तेजाब की वजह से शरीर अधिक जलने पर गंभीर अवस्था में झुंझुनू रेफर कर दिया.
घटना की सूचना पर थानाधिकारी हरदयाल सिंह अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार भीमसिंह का विवाह सोलंकी की ढाणी तन मेहाड़ा जाटुवास में हुआ था. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. मामले की जांच जारी है.






















