एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: चुनावी माहौल में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 किलो कोकीन संग तस्कर गिरफ्तार

एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल बना हुआ है वहीं तस्कर भी काफी सक्रिय हैं. राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक नशे के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया है

कोलकाता: एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल बना हुआ है वहीं तस्कर भी काफी सक्रिय हैं. राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक नशे के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार किलो कोकीन और 20 हजार याबा टेबलेट्स बरामद किए हैं. साथ ही दो गुर्गे भी पुलिस ने पकड़े हैं.

गुप्त जानकारी के आधार पर एसटीएफ की उत्तर बंगाल टीम ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में विशेष अभियान चलाया. इलाके के एक लॉज से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से पुलिस ने चार किलो कोकीन और 20 हजार याबा टेबलेट्स मिले हैं. इन लोगों पर पुलिस ने काफी दिनों से नजर रखी हुई थी.

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है. हालांकि दोनों काफी दिनों से इस धंधे में हैं और मणिपुर में रह कर नशे का कारोबार कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि म्यांमार की रास्ते यह कोकीन और टेबलेट लाई गई थीं.

अब पुलिस यह जानने में लगी है कि आखिर इतनी मात्रा में नशे का सामान कहां-कहां खपाया जाना था. साथ ही वह कौन सी चेन थी जो इतने माल का इंतजार कर रही थी. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछाताछ कर रही है. उनके साथियों के नाम भी निकालने की कोशिश हो रही है.

इस बरामदगी के बाद एक बात तो साफ है कि तस्करों ने उत्तर बंगाल को भी अपना एक बड़ा रूट बना लिया है. जहां भारत से बाहर से नशे का जहर देश में पहुंचाया जा रहा है. जब्त कोकीन आदि की जांच भी पुलिस करा रही है. नशे के बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी गई है.

इधर कोलकाता के चुचुड़ा में पुलिस ने एक शख्स के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस इसके गिरोह को भी पकड़ने की कोशिश में लगी है. चुनावी माहौल में जांच कई स्थानों पर हो रही है और इसी जांच दल ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें: 

ट्रेनें अभी नियमित भी नहीं हुईं लेकिन सक्रिय हो गया 'नशाखुरान' गिरोह

झारखंड में की पत्नी की हत्या, शव को जलाने लेकर पहुंचा बिहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget