एक्सप्लोरर

यू ट्यूब वीडियो देखकर ट्यूशन टीचर ने लगा दिया 'दिमाग तेज' करने वाला इंजेक्शन, पुलिस भी हैरान

देश की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर आरोप लगा है कि उसने अपने स्टूडेंट्स को 'दिमाग तेज' करने वाला इंजेक्शन लगा दिया

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर आरोप लगा है कि उसने अपने स्टूडेंट्स को 'दिमाग तेज' करने वाला इंजेक्शन लगा दिया. बाद में पता चला कि उसने इसके लिए सामान्य सलाइन के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसे यह आईडिया आया था.

जानकारी के अनुसार उसने बच्चों के कूल्हे की मांसपेशियों पर इंजेक्शन लगाएं जबकि यह इंजेक्शन नसों के जारिए शरीर में चढ़ाया जाता है. इस मामले की पोल तब खुली जब एक छात्र ने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया. इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना अपने घर वालों को दी. फिर परिजनों ने इस बारे में पुलिस को बताया. आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस का छात्र है.

पुलिस ने उसके पास से कई इंजेक्शन बरामद किए हैं. सभी को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. पूछताछ में सामने आया है कि उसने पांच बच्चों को ऐसे इंजेक्शन लगाए हैं. इस बारे में उससे और भी पूछताछ हो रही है और पुलिस अन्य माध्यम से भी जांच में लगी हुई है. बच्चों और अभिभावकों से भी बातचीत हो रही है.

इससे पहले पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर मंडावली पहुंची हुई थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि ट्यूशन टीचर युवक को लोगों ने पकड़ कर रखा हुआ है. एक शिकायतकर्ता छात्र नौवीं में पढ़ता है उसने बताया कि टीचर ने कहा था कि दिमाग तेज करने वाले इंजेक्शन उसके पास है साथ ही उससे कद भी बढ़ता है.

आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वह मंडावली में किराए का मकान लेकर रहता है. बताया जा रहा है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी बिना पैसे के पढ़ा रहा था. उसके पास करीब 50 बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आ रहे थे. अब पुलिस जांच कर रही है कि इंजेक्शन के पीछे की असली कहानी क्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 

वैलेंटाइन डे पर सिरफिरा प्रेमी पहुंचा लड़की के घर, माथे पर तान दिया कट्टा

शर्मनाक: बेटी की हत्या की सुपारी पिता ने ही दी थी, बेटा और दामाद ने भी दिया था साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget