एक्सप्लोरर

हरिद्वार में युवक की गोली मारकर हत्या, बाग में लहुलूहान हालत में मिला शव

हरिद्वार में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक का शव बाग में लहुलूहान हालत में पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक का शव आम के बाग में लहूलुहान पड़ा देखा. युवक की सिर पर गोली मारी गई थी. बाग में युवक के शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. स्थानीय ग्रामीणों ने युवक के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को शव को कब्जे में लिया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. युवक की पहचान ग्राम अलीपुर निवासी आरिफ पुत्र सईद हसन (30) के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस अब दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की जांच में जुट है.
 एसएसपी हरिद्वार का बयान
दिनदहाड़े हुए गोलीकांड और उसमें युवक की हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी हरिद्वार खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. एसएसपी हरिद्वार का कहना है कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर ग्राम में आम के बगीचे में एक युवक जिसका नाम आरिफ है, उसकी बॉडी मिली है. प्रथम दृष्टया में  मामला हत्या का लग रहा है. इसमें पुलिस द्वारा सभी तरह की जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि क्या कारण है, क्या वजह रही और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक आरिफ के बड़े भाई का बयान
वहीं, इस मामले में मृतक आरिफ के बड़े भाई का कहना है कि आरिफ मेरा छोटा भाई था. यह हमारा अपना बाग है और इसकी देखभाल आरिफ द्वारा की जाती थी. रविवार रात हमारा झगड़ा पास ही रहने वाले रियासत और उसके लड़के नावेद और जावेद से हुआ था. फिलहाल तो गोली मरना प्रतीत हो रहा है. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही जानकारी मिल पाएगी.
दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई, तो वहीं अभी तक गोली मारने वाले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. मृतक के परिजनों द्वारा पड़ोस के रहने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है और कब तक आरिफ के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य करती है.
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget