एक्सप्लोरर

यूपी में इंसानियत का चीरहरण : पीड़िता ने हिम्मत दिखा दिया बयान, चार आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

लखनऊ : यूपी के रामपुर में हफ्तेभर पहले हुई शर्मना घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला रखी है. दो लड़कियों से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बीच दरिंदगी की शिकार बनी लड़कियां बदनामी के भय से पहले तो सामने नहीं आईं लेकिन, अब उन्होंने हिम्मत की है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद एक लड़की सामने आई है.

उसने एबीपी न्यूज के कैमरे पर अपनी पूरी आप बीती बयां की है

उसने एबीपी न्यूज के कैमरे पर अपनी पूरी आप बीती बयां की है. लड़की का कहना है कि वो अपनी बहन और भाई के साथ कहीं जा रही थी. उसी दौरान सूनसान इलाके में मौजूद 13-14 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भी 13-14 लड़कों के चेहरे नजर आ रहे हैं. पुलिस का दावा है कि इनके वो साथी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे, जो अभी फरार चल रहे हैं.

Rampur1

देखें तस्वीरें : FBI के टॉप 10 वांटेड में एक भारतीय, हिंदी में जारी हुआ पोस्टर, इनाम 1 लाख डॉलर 

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि करीब 10 की तलाश

इस बीच पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि करीब 10 की तलाश जारी है. इनमें से एक आरोपी वो है, जिसने लड़कियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का वीडियो तैयार किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी लड़कों को अपनी गलती का भी अहसास हो गया है. बेबस लड़कियों पर भेड़ियों की तरह झपटने वाले दरिंदे पुलिस को देखकर भीगी बिल्ली बने हुए हैं.

ऐसा बदनुमा दाग लगा गया है, जिसे धोने में बरसों लग जाएंगे

दो लड़कियों के साथ सरेआम जोर-जबरदस्ती और बदतमीजी की खबर पूरे इलाके में लोगों की जुबान पर है. लड़कों की हिमाकत पर लोग हैरान हैं. गांव के लोग खुद भी ये मानते हैं कि कुछ लड़कों की वजह से गांव के नाम पर ऐसा बदनुमा दाग लगा गया है, जिसे धोने में बरसों लग जाएंगे. बहरहाल, वीडियो की वजह से ये सच्चाई सामने आ गई वरना शायद ही पीड़ित लड़कियां इसे सामने लाने की हिम्मत कर पातीं. देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget