एक्सप्लोरर

यूपी: पति से झगड़ा होने पर महिला ने अपने पांच बच्चों को नदी में डुबोया, सभी की हुई मौत

महिला ने अपने बच्चों को रात करीब दो बजे नदी में डुबोया और सुबह तक वहीं बैठी रही. पुलिस के आने के बाद महिला ने पूरी घटना बताई. इस घटना के पीछे की वजह महिला ने पति से झगड़े को बताई.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में हुई दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने कथित रूप से पति से झगड़ा होने से परेशान होकर अपने पांच बच्चों को गंगा नदी में डुबोकर मार डाला.

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में रहने वाली मंजू (36) का पति मृदुल यादव झारखंड में रहता है. शनिवार देर रात मंजू किसी को बताए बगैर अपने पांच बच्चों आरती (12), सरस्वती (10), मातेश्वरी (08), शिवशंकर (छह) और केशव (चार) को घर से लेकर निकली थी.

उन्होंने बताया कि मंजू ने रात करीब दो बजे गांव में ही स्थित गंगा नदी में सभी बच्चों को कथित रूप से डुबो दिया. सिंह ने बताया कि आसपास के लोग जब बच्चों को चीख सुनकर वहां पहुंचे तो उन्होंने महिला को नदी से तैरकर बाहर निकलते देखा.

उन्होंने बताया कि रात में यह नजारा देखकर लोग डर गए और वहां से भाग गए. मंजू सुबह तक घाट पर बैठी रही. सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंजू से पूछताछ की तो उसने भयावह वारदात का खुलासा किया.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मंजू ने बताया कि उसने अपने पांचों बच्चों को इसलिए गंगा में डुबोकर मार डाला क्योंकि उसका पति कई साल से उससे हर रोज झगड़ा करता था. सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद घाट पर गंगा का पानी काफी गहरा है. गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: दिन दहाड़े बंदूक की नोंक पर बैंक डकैती, ढाई लाख लूटकर बदमाश फरार दिल्ली में अवैध हथियारों के मिलने का सिलसिला जारी, पुलिस ने 25 पिस्टल के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget