एक्सप्लोरर

दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की हत्या, घटनास्थल से थोड़ी दूर पर चल रहा था राज्यपाल का कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित जौनपुर जिले में बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित जौनपुर जिले में बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने सड़क जाम कर दी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

इसके साथ ही कई वाहन तोड़ दिए गए. ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास बीच सड़क पर शव रख कर रास्ता रोक दिया. लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही में जान गई. गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर तीन बजे वारदात को अंजाम दिया गया.

आश्चर्य़ की बात यह है कि जिस स्थान पर हत्या की गई है वहां से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय है और यहां उसी वक्त राज्यपाल का कार्यक्रम चल रहा था. साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई थी. अब सवाल यह है कि इस सुरक्षा में आखिर अपराधी हथियार लेकर कैसे घुस गए.

पुलिस के अनुसार सोंधी शाहगंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मखलेमपुर गांव के प्रधान राज कुमार यादव अपनी बाइक पर सवार थे. वे निजी काम से जौनपुर की तरफ अग्रसर थे. इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक किया. उनकी कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली चला दी.

घटना स्थल पर ही 50 वर्षीय राजकुमार ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना गांव और फिर उनके परिजनों तक पहुंच गई. सभी लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और आने-जाने वाले वाहनों की तोड़फोड़ कर दी. पुलिसकर्मियों को भी मौके से खदेड़ दिया गया. बाद में भारी पुलिसबल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने इस बीच मामला दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है. साथ ही हत्यारों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस का कहना है है कि विशेष टीम इस काम में लगाई गई है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों में यूपी में पंचायती चुनाव भी होने हैं.

यह भी पढ़ें: 

इंसानियत शर्मसार! सजा के तौर पर रिश्तेदार को कंधे पर बैठा चली महिला, वीडियो वायरल

11 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले प्रिंसिपल को फांसी की सजा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget