एक्सप्लोरर

इंसानियत शर्मसार! सजा के तौर पर रिश्तेदार को कंधे पर बैठा चली महिला, वीडियो वायरल

एक महिला को इस कदर मजबूर किया गया कि उसे अपने पुरुष रिश्तेदार को अपने कंधे पर बैठा कर गांव में घुमाना पड़ा. गांव के लोग उसे डंडे मारते रहें और वह चलती रही. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक महिला को इस कदर मजबूर किया गया कि उसे अपने पुरुष रिश्तेदार को अपने कंधे पर बैठा कर गांव में घुमाना पड़ा. गांव के लोग उसे डंडे मारते रहें और वह चलती रही. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.

पुलिस ने महिला के पति सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र की है. वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा और अधिकारी हरकत में आ गए.

इस घटना के वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके कंधे पर पुरुष रिश्तेदार बैठा हुआ है और वह पैदल चल रही है. साथ में कुछ लोग भी चल रहे हैं जो उसे बीच-बीच में छड़ी से मार भी रहे हैं. बताया जा रहा है कि उसे इसी तरह से तीन किलोमीटर तक चलाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला ने सहमति के साथ खुद को अपने पति से अलग किया था. इसके बाद से वह किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी. महिला करीब एक माह से किसी के साथ रह रही थी. इसी बीच नौ फरवरी को कथित तौर पर उसके पति और ससुराल वाले उसके यहां आ गए.

उसे जबरन ससुराल ले जाया गया जहां पहले से ही काफी लोग मौजूद थे. इस दौरान उससे साथ मारपीट की गई और फिर कहा गया कि पुरुष रिश्तेदार को वह कंधे पर बैठाकर गांव तक चले. कुल तीन किलोमीटर तक उसने ऐसा किया. इस दौरान भी उसे डंडे मारने का सिलसिला जारी रहा.

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही थी वह मजदूरी के लिए बाहर गया था. इसी दौरान उसे वहां से लाया गया था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा काफी निकल रहा है. लोगों का कहना है कि आज से समाज भी आखिर ऐसी घटनाएं हो कैसे रही हैं.

यह भी पढ़ें: 

पत्नी की हत्या के बाद काट ली अपनी भी कलाई, जेब से मिला सुसाइड नोट

दोस्ती से किया इनकार तो कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget