एक्सप्लोरर

उप्र : दहेज में बाइक नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या, पति और सास फरार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की नकौहवा गांव में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने दहेज में बाइक न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी. आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पति व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला का पति व सास फरार हैं. पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है.

विवाह में हैसियत के मुताबिक परिजनों ने दहेज दिया था

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत गंगापुर गांव निवासी पुष्पा यादव (19) का विवाह मार्च, 2016 में नकौहवा गांव निवासी जगमोहन यादव के साथ हुआ था. विवाह में हैसियत के मुताबिक, परिजनों ने दहेज दिया था. आरोप है कि पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था. लड़की के चाचा सत्रोहन यादव ने पूजा के पिता के न होने की बात कहते हुए बाद में बाइक देने की बात कही.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम फिर शर्मसार : MMS बनाकर 25 दिनों तक किया मां-बेटी से दुष्कर्म

रात पत्नी से झगड़ा किया और पत्नी की जमकर पिटाई की

इस पर दामाद ने कहा कि उसके भाई मोहन यादव को विवाह में बाइक मिली है, उसे भी बाइक मिले. चाचा के समझाने पर दामाद मान गया. लेकिन, एक हफ्ते से वह फिर से बाइक की मांग करने लगा. आरोप है कि बाइक की मांग को लेकर उसने गुरुवार रात पत्नी से झगड़ा किया और पत्नी की जमकर पिटाई की. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी.

लोगों ने मौत की सूचना पूजा के चाचा सत्रोहन यादव को दी.

पति और सास, पुष्पा की मौत के बाद फरार हो गए. आसपास के लोगों ने मौत की सूचना पूजा के चाचा सत्रोहन यादव को दी. इस पर वह शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे, जहां विवाहिता मृत हालत में मिली. उसके शरीर पर चोटों के निशान थे. घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को दी. प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ नकौहवा गांव पहुंचे.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम मर्डर-गैंगरेप : मासूम की हत्या कर मां से रेप करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कोतवाल ने बताया कि चाचा की तहरीर पर पति जगमोहन यादव व सास कृष्णावती के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. पुष्पा ने दो माह पूर्व ही बच्ची को जन्म दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget