एक्सप्लोरर

यूपी : बढ़ते अपराध पर उखड़े सीएम योगी, कहा- 'पानी सिर से ऊपर, अब खुद देखूंगा लॉ एंड ऑर्डर'

लखनऊ : कानून व्यवस्था को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी मुस्तैद दिख रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने राज्य में अपराध से जुड़ी खबरों की लिस्ट शुक्रवार को मंगाई. इसके बाद तमाम अपराधों में पुलिस वालों की मिलीभगत की खबरों पर वे भड़क गए. सीएम ने इसके बाद सूबे के डीजीपी और गृह सचिव को जमकर लताड़ लगाई. इसके साथ ही दोषी पुलिसवालों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.

चेताते हुए कहा 'अब मैं खुद लॉ एंड ऑर्डर की मॉनिटरिंग करूंगा

इसके साथ ही सीएम योगी ने सबको चेताते हुए कहा 'अब मैं खुद लॉ एंड ऑर्डर की मॉनिटरिंग करूंगा.' योगी ने कहा 'मैं सब देख रहा हूँ और अब पानी सर से ऊपर जा रहा है.' दरअसल, प्रदेश में हुई चार आपराधिक घटनाओं की मीडिया में खासा चर्चा हुई है. इसे लेकर पुलिस महकमें में अफरातफरी मची हुई है. इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं.

यह भी पढ़ें : देश की 10 'मौतें' जिन पर अभी भी बरकरार है 'रहस्य'  

यह रही वो चार घटनाओं जिससे सीएम का चढ़ा पारा

1.

पहली घटना मथुरा की है जहाँ दो हिस्ट्रीशीटरों ने दो पुलिस अफसरों को सम्मानित कर दिया. इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गयी सीएम के आदेश पर चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र और ASI विनोद तोमर सस्पेंड कर दिए गए हैं.

2.

दूसरी घटना हाथरस की है जहाँ एक लड़का एक लड़की को घर से भगा रहा था. दोनों के पास पांच लाख रुपये थे. एक जगह दो होमगार्डों ने चेकिंग की और डेढ़ लाख रुपये ले लिए. लड़का लड़की बाद में आगरा से बरामद हुए और उनके घर वालों की शिकायत पर तलाशी में होमगार्डों से रुपये बरामद हुए. दोनों को गिरफ्तार कर जेल दिया गया.

यह भी पढ़ें : अगर इनको कहीं देखा है तो तुरंत बताईए पुलिस को, ये हैं यूपी के 'मोस्ट वांटेड'  

3.

तीसरी घटना मैनपुरी की है जहां राधारमण नाम का एक दारोगा लगातार एक लड़की को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था. शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था. बात ऊपर पहुँची तो दारोगा को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है.

4.

चौथी घटना गोंडा की है. जहां शराब पी कर एक सिपाही रोडवेज कर्मियों को पीट रहा था. ये मामला आपसी रंजिश का निकला और सिपाही को लाईन हाजिर कर दिया गया है. उपरोक्त सभी चार मामलों की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget